September 10, 2026 06:54:31
पंजाब में पूर्व मंत्री के घर ग्रेनेड अटैक पर चार्जशीट, एनआईए ने 4 को आरोपी बनाया, 3 हरियाणा के, एक य

पंजाब में पूर्व मंत्री के घर ग्रेनेड अटैक पर चार्जशीट, एनआईए ने 4 को आरोपी बनाया, 3 हरियाणा के, एक यूपी का रहने वाला

Oct5,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जालंधर में पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में सैदुल अमीन (अमरोहा, यूपी) और अभिजोत जांगड़ा (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) शामिल हैं, जबकि दो आरोपी कुलबीर सिंह सिद्धू (यमुनानगर) और मनीष उर्फ काका राणा (करनाल) अभी फरार हैं। सभी पर यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। NIA जांच के मुताबिक यह हमला आतंकी साजिश का हिस्सा था। यह हमला 7 अप्रैल 2025 की रात को पूर्व बीजेपी मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर किया गया था। NIA ने 12 अप्रैल को इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी। जांच में खुलासा हुआ है कि कुलबीर सिंह, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है, ने अपने साथी मनीष उर्फ काका राणा के साथ मिलकर पंजाब के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड जुटाते थे 
कुलबीर सिंह और मनीष ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड जुटाने व डर फैलाने के लिए गिरोह बनाया। मनीष ने सैदुल अमीन को गैंग में जोड़ा, जिसने ग्रेनेड फेंका। हथियार कुलबीर ने दिए, फंडिंग अभिजोत जांगड़ा ने की। हमले के बाद कुलबीर ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली। उस पर रेड कॉर्नर नोटिस है और 10 लाख का इनाम घोषित है।

Nia-Files-Chargesheet-In-Grenade-Attack-On-Former-Punjab-Ministers-House-Names-Four-Accused-Three-From-Haryana-One-From-Up



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं