September 11, 2026 08:47:52
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के बीच ठनी, साउथ सिटी के जिस पुल का सुबह

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के बीच ठनी, साउथ सिटी के जिस पुल का सुबह उद्घाटन, शाम को वही पुल बंद

Oct5,2025 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना।                                     लुधियाना साउथ सिटी सिधवा नहर पर आज सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ओर से किया गया पुल का उद्घाटन राजनीतिक विवादों में आता दिखाई देने लगा है। संजीव अरोड़ा ने जिस पुल का उद्घाटन आज सुबह नारियल फोड़ कर किया था, वही पुल आज शाम को फिर से बंद कर दिया गया। यह जानकारी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री  रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया के जरिए दी। आपको बता दें कि शनिवार बाद दोपहर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एनएचएआई टीम के साथ इस पुल का निरीक्षण किया था और आज सुबह इस पुल का मौजूदा पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्घाटन कर दिया था। अपने इस उद्घाटन में संजीव अरोड़ा ने दावा किया था कि उनकी ओर से केंद्रीय ट्रांसपोर्ट एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इन पुलों के बंद पड़े वर्क को शुरू करवाया था । मीडिया के समक्ष संजीव अरोड़ा ने दावा किया था कि उनके पास स्थानीय कई इलाका निवासियों ने इस काम को जल्द शुरू करवाने के लिए उनसे संपर्क किया था। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर इन पुलों का काम तेजी से करवाने के लिए मीटिंग भी की थी। वही सोशल मीडिया के जरिए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मौजूदा सरकार के मंत्री ने आधे अधूरे पुल का उद्घाटन केवल क्रेडिट लेने को कर दिया। आपको बता दें साउथ सिटी नहर पर ऐसे चार पुल बनने हैं और यह पहला पुल है, जिसका लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के बीच में ठनती दिखाई दे रही है।

A-Rift-Erupted-Between-Union-Minister-Ravneet-Bittu-And-Cabinet-Minister-Sanjeev-Arora-With-The-South-City-Bridge-Inaugurated-In-The-Morning-And-Closed-In-The-Evening



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं