September 11, 2026 07:37:51
मेहता ने खोला नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के खिलाफ मोर्चा, सेंट्रल हल्के में चालान काटने के नाम पर लाखो

मेहता ने खोला नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के खिलाफ मोर्चा, सेंट्रल हल्के में चालान काटने के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार

सवाल करते पूछा क्या पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त अभियान से बाहर है लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच

Oct6,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 


सेंट्रल हल्के के आप विधायक अशोक पराशर पप्पी पर मेला ठेकेदार की ओर से दस लाख रुपए की रिश्वत मांगने का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि  वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद परमिंदर मेहता ने सेंट्रल हल्के में इल्लीगल बन रही कारोबारी बिल्डिंगों के चालान काटने के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार होने का बम फोड़ दिया हैं। उन्होंने कहा कि  स्थानीय मालीगंज महल्ला,सुदा महल्ला, सराफा बाज़ार, खरधिया बाज़ार ,बाजवा नगर, पुराना बाज़ार, किशोर रोड, नया महल्ला, गौ शाला रोड, ख़बाज़ा कोठी रोड, हरगोबिंद नगर, जनकपुरी, इंडस्ट्री एरिया ए सहित विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ महीनों में बनी कारोबारी बिल्डिंगों के निर्माण में इस तरह के बडे़ घोटाले किए गए हैं। जिसमें बिल्डिंग ब्रांच व सत्ताधारी नेताओं की अहम भूमिका हैं। उन्होंने उक्त पूरे भ्रष्टाचार के खेल बारे सीएम भगवंत मान को लिखे पत्र में खुलासा करते हुए सवाल किया है कि क्या पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त अभियान से बाहर है लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच ? 

यह विचार वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद परमिंदर मेहता ने आज दरेसी स्थित आपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में रखे। मेहता ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि उक्त इलाक़े में चहेतागिरी के लिहाज से अफसरों को जोन में ब्लॉक दिए जा रहे हैं। जूनियर मुलाजिम आज अहम सीटों पर तैनात कर चाँदी काट रहा है। मेहता ने कहा विधानसभा सेंट्रल में ही अगर उक्त इलाको में बनी कारोबारी बिल्डिंग की जाँच करवा ली जाए तो करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार सामने आ सकता है।मेहता ने कहा कि इस पर निगम कमिश्नर व मेयर की भी चुप्पी कई संदिग्ध इशारे कर रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त भ्रष्टाचार की जाँच विजिलेंस (पंजाब पुलिस )से करवाने की माँग की । आपको बता दें जालंधर में सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक की नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच अफसरों के साथ बड़ी सांठगांठ सामने आने पर उस पर एफआईआर की गई हैं, जिस पर जांच जारी हैं। मेहता ने कहा कि लुधियाना में भी आप नेताओं के इशारे पर नाजायज बिल्डिंगें धड़ाधड़ बनाई जा रही हैं और  मिलीभुगत से चालान काट कर अफसर जहां अपनी जेंबें भर रहे हैं, वहीं अपनी स्कीन भी सेफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेता की ओर से जहां चार बिल्डिंगें बनाई जा रही हैं, वहीं उनकी सिफारिश पर लगने वाले बिल्डिंग अफसर अपने ब्लॉक में एक दर्जन से अधिक बिल्डिंग बनवा अपनी जेबें भर रहे हैं।

Mehta-Opened-A-Front-Against-The-Municipal-Corporation-Building-Branch-Alleging-Corruption-Worth-Lakhs-



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं