September 11, 2026 08:47:59
खबर का असर - ऋषि नगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने उखाड़ा शटर, शोरूम पर कार्रवाई में दिखा गोलमाल

खबर का असर - ऋषि नगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने उखाड़ा शटर, शोरूम पर कार्रवाई में दिखा गोलमाल

Oct8,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

   यशपाल शर्मा, लुधियाना                                                                                     इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से ऋषि नगर 100 फुटी रोड पर एमआइजी फ्लैट को एससीओ में तब्दील करने के लिए सरकारी चार दिवारी पर लगाए नाजायज शटर को तोड़ दिया गया है।  यह कार्रवाई सत भूषण सचदेवा की अगवाई में की गई। आपको बता दें कि यह शटर मंगलवार को भगवान वाल्मीकि जयंती पर सरकारी अवकाश के दौरान लगाया गया था।     ई न्यूज पंजाब वेब चैनल की ओर से इस नाजायज शटर लगाने का खुलासा किया गया था। जिसके बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी हरकत में आए और बाद दोपहर इस शटर को जेसीबी के जरिए तोड़ दिया गया। वहीं काली माता मंदिर के पीछे रिहायशी मकान में कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी करने को डाले जा रहे लेटर के काम में कहीं ना कहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अफसरो की मिलीभगत सामने आती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के इस रिहायशी प्लॉट को एक अन्य कमर्शियल प्लाट के साथ जोड़ कर बड़ा शोरूम तैयार किया जा रहा है। ये कमर्शियल प्लाट जो इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की हद में नहीं आता है। इन दोनों प्लाटों का एक साथ लेटर डालकर बड़ा हाल तैयार किया जा रहा है। मौके पर जेई बलबीर सिंह पहुंचे जरूर लेकिन उनकी बिल्डिंग मालिक से सेटिंग की चलते हुए बिना कार्रवाई मौके से लौट गए। मौके पर खानापूर्ति पूरी करने को बिल्डिंग मलिक को एक नोटिस जरूर दे दिया गया। बिल्डिंग मालिक और अफसरों की मिली भगत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बिल्डिंग मलिक की ओर से रिहायशी नक्शा पास करवा मौके पर बिना किसी भी तरह की डीपीसी बिना मौके पर हाल तैयार किया जा रहा है। साइट पर पहुंचे ट्रस्ट अफसर की ओर से यह सब देखे जाने के बावजूद सेटिंग के चलते आंखें मूंद ली गई।  बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग निर्माण में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एक एक्सियन स्तर के अधिकारी की भी मिलीभगत कही जा रही है। 

Impact-Of-The-News-Improvement-Trust-Uproots-Shutters-In-Rishi-Nagar-Action-Against-Showroom-Reveals-Irregularities

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं