पंजाब। पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। आज (6 अक्टूबर) उनकी जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें वहां से किसी तरह की राहत नहीं मिली। आज मजीठिया के वकीलों की तरफ से दलीलें दी गईं। करीब तीन घंटे इस मुद्दे पर सुनवाई हुई। सुबह से सुनवाई शुरू हो गई थी। इसके बाद लंच के बाद भी सुनवाई हुई। उन्होंने सारे तथ्यों को पेश किया। उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया। अब इस मामले की कल दोबारा सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि तब उनकी याचिका पर फैसला आ सकता है। विजिलेंस ब्यूरो की कोशिश है कि यह केस अदालत में कमजोर न पड़े। इसी के तहत 22 अगस्त को विस्तृत चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें 40,000 से अधिक पन्नों के दस्तावेजी सबूत और 200 से ज्यादा गवाहों के बयान शामिल हैं। यह मामला 2013 में ईडी की उस जांच से जुड़ा है, जिसमें 6,000 करोड़ रुपए के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ था।
No-Relief-To-Majithia-In-Disproportionate-Assets-Case-Hearing-Again-In-Punjab-Haryana-High-Court-Tomorrow