September 10, 2026 05:18:56
तरनतारन उपचुनाव, केंद्रीय सुरक्षा बलों की 12 कंपनियां तैनात, इलेक्शन कमीशन ने कहा- ऐसा पहली बार करना

तरनतारन उपचुनाव, केंद्रीय सुरक्षा बलों की 12 कंपनियां तैनात, इलेक्शन कमीशन ने कहा- ऐसा पहली बार करना पड़ा; 11 नवंबर को सरकारी छुट्‌टी

Nov9,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। तरनतारन विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को वोटिंग के लिए केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं। इलेक्शन कमीशन ने कहा कि यह पहली बार है कि किसी उपचुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी हो। यहां 100 बूथ संवेदनशील हैं लेकिन 114 बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। तरनतारन में आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा। शराब के ठेके बंद हो जाएंगे। बाहरी नेताओं को विधानसभा से बाहर जाना होगा। यहां करीब 1.92 लाख मतदाता वोटिंग करेंगे। 11 नवंबर को वोटिंग के दिन तरनतारन में सरकारी छुट्टी रहेगी। इससे पहले प्रचार के दौरान कल यहां बंगा के पूर्व MLA तरलोचन सिंह सूंढ का निधन हो गया था। वहीं कल ही चुनाव आयोग ने यहां की SSP रवजोत ग्रेवाल को हटाकर सुरिंदर लांबा को नया एसएसपी लगाया है।

कांग्रेस प्रधान ने कहा- चुनाव में गैंगस्टर एक्टिव

तरनतारन उपचुनाव के प्रचार में पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रधान राजा वड़िंग खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल के बहाने खालिस्तान को ले आए। राजा वड़िंग ने पार्टी कैंडिडेट के प्रचार के वक्त कहा लोगों को गैंगस्टर वाला पंजाब बनाना है, जिसमें बंदूकें-फिरौतियां होंगी, या फिर अलग ही मांग करने वालों को? लोग फैसला करें कि उन्हें खालिस्तान चाहिए या फिर हिंदुस्तान। जो जीतेगा, वह हमारे साथ घूमेगा या फिर जेल में बैठा रहेगा।

12-Companies-Of-Central-Security-Forces-Deployed-For-Tarn-Taran-By-Election-Election-Commission-Says-This-Is-The-First-Time-This-Has-Been-Done-November-11th-Declared-A-Public-Holiday



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026