September 10, 2026 02:07:11
बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार:nda को 198, महागठबंधन को 39 सीटों पर बढ़त; पवन सिंह की पत्नी लगातार

बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार:nda को 198, महागठबंधन को 39 सीटों पर बढ़त; पवन सिंह की पत्नी लगातार पीछे

Nov14,2025 | Enews Team | Bihar

बिहार। बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 198 और महागठबंधन 39 सीटों पर आगे है। NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं और नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं 90 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 30 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

Nitish-Kumar-Forms-Bihar-Government-For-10th-Time-Nda-Leads-In-198-Seats-Grand-Alliance-In-39-Pawan-Singhs-Wife-Continues-To-Trail

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026