September 10, 2026 01:07:10
क्रप्ट बिल्डिंग इंस्पेक्टर का नया किस्सा- पहले सील की बिल्डिंग, फिर साढे़ पांच लाख में सेटिंग कर खोल

क्रप्ट बिल्डिंग इंस्पेक्टर का नया किस्सा- पहले सील की बिल्डिंग, फिर साढे़ पांच लाख में सेटिंग कर खोले ताले

- नॉन टेक्नीकल एमटीपी, पूर्व कौंसलर व इंस्पेक्टर की सांठगांठ के बाद खोली गई सील

- चर्चा एटीपी की कुर्सी खाली, निगम कमिश्नर ने नहीं निकाली कोई फाइल, तो कैसे खुली सील

Nov19,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

 लुधियाना नगर निगम ए जोन में तैनात क्रप्ट बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरविंदर मक्कड़ के अब नए नए किस्से पिटारे से बाहर आने लगे हैं। करीब एक सप्ताह पहले नगर निगम जोन ए के तहत आते ब्लॉक 4 थापरां मोहल्ला में बिल्डिंग बॉय लाज की धज्जियां उड़ा कर एक बिल्डिंग तैयार कर दी गई और इसकी शिकायत आने पर इस बिल्डिंग को इंस्पेक्टर हरविंदर मक्कड़ ने सील कर दिया। जब ये बिल्डिंग सील हो गई तो इसके बाद ये सील खोलने का पूरा षड्यंत्र रचा गया। इस पूरे षड्यंत्र में एक पूर्व कौंसलर ने अहम भूमिका अदा की। बताया जाता है कि ये पूर्व कौंसलर इस इलाके में बिल्डिंगों की सेटिंग करवाने में काफी एक्टिव है और उसकी ओर से ही बिल्डिंग इंस्पेक्टर के साथ पूरी मिलीभुगत की गई। जिसके बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने तथाकथित नान टेक्नीकल एमटीपी के साथ सेटिंग करते हुए ये सील खुलवा डाली। बताया जाता है कि इस पूरे खेल में करीब साढे़ पांच लाख रुपए की सेटिंग हुई। जिसमें करीब 2 से 3 लाख उक्त पूर्व कौंसलर को व करीब इतनी ही राशि एमटीपी व बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने आपस में बांट ली। लेकिन सवाल खड़ा होता है कि भले ही बिल्डिंग को सील करने की पॉवर बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पास है, लेकिन अगर ये बिल्डिंग सील हो जाए तो इसे केवल निगम कमिश्नर के आदेशों पर ही खोला जा सकता है। लेकिन ये सील एमटीपी के आर्डर पर खोली गई या फिर निगम कमिश्नर ने इसकी मंजूरी दी, ये फिलहाल तक बड़ी जांच का विषय बना हुआ है। 

---------- 

एटीपी की सीट खाली और निगम कमिश्नर ने भी नहीं निकाली फाइलें तो कैसे खुली सील 

बताया जाता है कि जब उक्त बिल्डिंग की सील खोली गई, उस समय जोन ए में एटीपी की कुर्सी पर कोई अफसर नहीं था और वहीं दूसरी ओर चर्चा ये भी है कि निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल भी अपनी व्यस्तता के चलते पिछे बीस दिनों से बिल्डिंग ब्रांच से संबंधित कोई फाइल नहीं निकाल पाएं हैं। ऐसे में बिल्डिंग इंस्पेक्टर व तथाकथित नॉन टैक्नीकल एमटीपी ने मिलकर सेटिंग के खेल में खुद ही ये सीलिंग खुलवा दी, इसको लेकर चर्चा का पूरा माहौल गर्म है। इसके बाद जिस एफिडेविट की आड में इस बिल्डिंग की सील खोली गई, वे शर्तें अभी भी कहीं से भी पूरी नहीं हो रही। 

------- 

तीन नंबर डिवीजन के पास भी बनवाई इल्लीगल बिल्डिंग

 बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरविंदर मक्कड़ की ओर से तीन नंबर पुलिस थाने के सामने भी बिल्डिंग बाॅय लाज की पूरी उल्लंघना करवाते हुए एक बिल्डिंग निर्माण करवाया है। बताया जाता है कि ये बिल्डिंग भी किसी नेता की सिफारिश पर खड़ी करवाई गई हैं।

A-New-Story-Of-The-Corrupt-Building-Inspector-First-He-Sealed-The-Building-Then-He-Got-It-Unlocked-For-A-Bribe-Of-Five-And-A-Half-Lakh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026