September 11, 2026 03:15:34
लाइव - चंडीगढ़ से बाहर पंजाब विधानसभा सेशन, अमृतसर-श्री आनंदपुर साहिब पवित्र शहर घोषित हो सकते हैं; ब

लाइव - चंडीगढ़ से बाहर पंजाब विधानसभा सेशन, अमृतसर-श्री आनंदपुर साहिब पवित्र शहर घोषित हो सकते हैं; बाजवा बोले-आज पंजाबियों को परखा जा रहा

Nov24,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन शुरू हो गया है। इतिहास में पहली बार चंडीगढ़ से बाहर यह सेशन हो रहा है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आज पंजाबियों को परखा जा रहा है। पंजाब के साथ दिल्ली जो कुछ कर रही है, उसे पंजाब के लोग ही रोक सकते हैं। बाजवा के इस बयान पर बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा भड़क गए। शर्मा ने कहा कि हमें आज सोचना चाहिए ये शहादतें हुई क्यों। उस समय जनेऊ और तिलक केवल पंडितों का चिह्न नहीं था, ये सनातन की पहचान थी। उस समय नौवें गुरु तेग बहादुर जुल्म के खिलाफ लड़े। इससे पहलेसेशन की शुरुआत में मंत्री हरजोत बैंस ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर प्रस्ताव पेश किया। इस पर अब सभी दलों के विधायकों को बोलने का मौका मिलेगा। पंजाब सीएम भगवंत मान भी सेशन में पहुंच चुके हैं। पंजाब सरकार के सोर्सेज के मुताबिक इस सेशन के दौरान पंजाब सरकार 2 बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। इनमें श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाने या रोपड़ का नाम बदलने के अलावा श्री आनंदपुर साहिब और अमृतसर को पवित्र शहर घोषित किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं हो सकती। CM भगवंत मान से सच्चा सिख कोई नहीं हो सकता।

Live-Punjab-Assembly-Session-Outside-Chandigarh-Amritsar-And-Sri-Anandpur-Sahib-May-Be-Declared-Holy-Cities-Bajwa-Says-Punjabis-Are-Being-Tested-Today

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं