September 10, 2026 02:13:02
भदौड़ हाउस में सील बिल्डिंग खुलवा कर चौथी मंजिला नाजायज बनवाने को जोड़तोड़ शुरु

भदौड़ हाउस में सील बिल्डिंग खुलवा कर चौथी मंजिला नाजायज बनवाने को जोड़तोड़ शुरु

Nov25,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 यशपाल शर्मा, लुधियाना                                    लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में कुछ ईमानदार अफसर भी हैं। इस बात का सबूत है भदौड़ हाउस में बिल्डिंग बॉयलाज को नियमों को ताक में रख इल्लीगल ढंग से बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग को सील किया जाना। पिछले करीब एक सप्ताह से ये बिल्डिंग सील है। आपको बता दें कि ये जगह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से अलॉट जगह है और इस पर नियमों के तहत या स्टैंडर्ड डिजाइन मुताबिक ढाई मंजिला बिल्डिंग ही बन सकती है। लेकिन इस बिल्डिंग निर्माण में सरकारी पैसेज तक को कब्जा लिया गया है और मौके पर तीन मंजिला बिल्डिंग तक खड़ी कर दी गई है। बताया जाता है कि इस बिल्डिंग को चार मंजिला बनाया जाना है। यानि ढाई मंजिल के बाद इस प्रॉपर्टी का बाकी जो भी हिस्सा बनाया जा रहा है, वो पूरी तरह से नाजायज है और नॉन कंपाउडएबल है। बात सेटिंग की है, इसलिए उक्त बिल्डिंग में लिफट तक लगाई जा रही है। लेकिन अब इस बिल्डिंग के सील होने के बाद इसकी सील खुलवाने को जोड़ तोड़ का खेल आरंभ हो गया है। जिसके लिए कई नेताओं के पास भी सिफारिश लगाई जा रही है। इस संबंध में एक आरटीआई एक्टिविस्ट ओर से नगर निगम कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी है।                                                -----------                                                                नगर निगम कमिश्नर जारी कर चुके है सख्त हिदायतें।      बता दें कि लुधियाना नगर निगम कमिश्नर आदित्य           डेचलवाल की ओर से इलीगल बिल्डिंग निर्माण को लेकर बिल्डिंग ब्रांच के ऑफिसर्स को कड़ी हिदायदते कई बार जारी कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद बिल्डिंग ब्रांच में लाखों की सेटिंग का खेल उनके इन आदेशों की परवाह नहीं करता। यही कारण है की बिल्डिंग ब्रांच में नियमों को ताक में रखकर रोजाना दर्जनों बिल्डिंग निर्माण बिना नक्शा मंजूरी के शुरू हो जाते हैं।

Manipulation-Begins-To-Get-The-Sealed-Building-Opened-And-An-Illegal-Fourth-Storey-Constructed-At-Bhadaur-House

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026