September 11, 2026 05:43:05
Cm कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान पर सियासी बवाल, राजा वडिंग ने हाई कमान को की शिकायत, भाजपा ने

Cm कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान पर सियासी बवाल, राजा वडिंग ने हाई कमान को की शिकायत, भाजपा ने भी घेरा

Dec8,2025 | Enews Team | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना

CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान पर सियासी घमासान मच गया है। अब इस घमासान के बीच पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अब नए खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई बड़े नेता भाजपा और AAP के साथ मिले हुए हैं। नवजोत कौर ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव से पहले राजस्थान में राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा सीएम मान से मिले थे। चुनाव प्रचार में भी जानबूझकर दोनों ने सीएम मान के बारे में कुछ नहीं बोला।

काउंसलर उम्मीदवार की टिकट के लिए राजा वडिंग ने लिए 5 करोड़

 राजा वड़िंग ने कौंसलर के एक उम्मीदवार से 5 करोड़ रुपए भी लिए थे। अमरिंदर राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा CM बनना चाहते हैं और उसी के चलते कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं। ये दावे उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में किए।               

पंजाब में चुनाव नजदीक अब जानबूझकर पहुंचाना चाहते हैं कांग्रेस को नुकसान

उधर, नवजोत कौर के दावे पर कांग्रेस सांसद सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान से हैरत में हूं। अगर कांग्रेस में टिकट बेचे जाते हैं तो नवजोत कौर बताए कि नवजोत सिद्धू जब मंत्री और PCC अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने कितने पैसे दिए थे। रंधावा ने आगे कहा कि सिद्धू के पिता भी AG बने थे, क्या वो भी पैसे देकर बने।  कांग्रेस सांसद ने कहा अब जब पंजाब में चुनाव नजदीक है, तब ये लोग जानबूझकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं। नवजोत कौर के बयान का कांग्रेस हाईकमान ने भी कड़ा नोटिस लिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसकी शिकायत की है। वड़िंग ने कहा कि क्या कार्रवाई करनी है, यह हाईकमान का अधिकार क्षेत्र है। मैंने उनको बता दिया है। 

500 करोड़ बयान पर नवजोत कौर ने लिया यूटर्न


500 करोड़ के बयान पर यूटर्न लिया नवजोत कौर सिद्धू ने CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ की अटैची देने के बयान पर भी यूटर्न लिया। नवजोत ने कहा- मैं यह देखकर हैरान हूं कि हमारे सीधे-साधे बयान को कैसे गलत मोड़ दिया गया। मैंने तो सिर्फ इतना कहा था कि हमारी कांग्रेस पार्टी ने हमसे कभी कुछ नहीं मांगा। नवजोत ने आगे कहा- जब मुझसे पूछा गया कि नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा बन सकते हैं, तो मैंने कहा था कि हमारे पास मुख्यमंत्री पद के बदले देने के लिए कोई पैसा नहीं है।


वहीं भाजपा ने भी सिद्धू के बयान के बहाने नेशनल लेवल पर कांग्रेस को घेर लिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य सभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। विकास का विषय हो सरकार में या सीटों के बंटवारे का विषय संगठन में कांग्रेस में प्रथम आधार सिर्फ भ्रष्टाचार है। 


नवजोत कौर ने कहा था- CM वही बनता, जो 500 करोड़ की अटैची देता नवजोत कौर 2 दिन पहले चंडीगढ़ में गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिलीं थी। इसके बाद बाहर नवजोत ने मीडिया से कहा- कांग्रेस सिद्धू को CM फेस बनाएगी, तभी वह एक्टिव होंगे। वह कांग्रेस से अटैच हैं। प्रियंका के साथ अटैच हैं। फिर भी उन्हें यह लग नहीं रहा कि सिद्धू को प्रमोट होने देंगे, क्योंकि पांच-पांच CM पहले से बने हुए हैं और वह कांग्रेस को हराने में लगे हुए हैं। ऊपर वालों को शायद समझ आ जाए तो बात दूसरी है। उनसे सवाल किया गया कि आपने पैसे देने की बात कही है, क्या आपसे किसी पार्टी ने पैसे की मांग की है? इस पर उन्होंने कहा- नहीं, हमसे किसी ने नहीं की। मगर CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है।

Political-Uproar-Over-The-Statement-Of-Rs-500-Crore-For-The-Cm-Seat-Raja-Waring-Complained-To-The-High-Command-Bjp-Also-Surrounded-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं