September 10, 2026 01:07:31
जलालाबाद से नहीं, गिद्दड़बाहा से इस बार चुनाव लड़ेंगे सुखबीर बादल

जलालाबाद से नहीं, गिद्दड़बाहा से इस बार चुनाव लड़ेंगे सुखबीर बादल

Dec8,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि वह 2027 में गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों ने इसकी मांग की है। अभी तक सुखबीर बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने 2009 में जलालाबाद से उपचुनाव जीता। इसके बाद 2012 और 2017 में इसी सीट से चुनाव जीता। हालांकि 2022 के चुनाव में वह जलालाबाद सीट हार गए। गिद्दड़बाहा से पूर्व सीएम व सुखबीर बादल के पिता परकाश सिंह बादल भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि लंबी को बादल परिवार का गढ़ माना जाता है। मगर, पिछले चुनाव में पूर्व सीएम बादल यहां से चुनाव हार गए थे। गिद्दड़बाहा सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग चुनाव लड़ते हैं। हालांकि पिछली बार उन्होंने उपचुनाव में यहां से अपनी पत्नी अमृता वड़िंग को उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गईं। वहीं बादल परिवार की पैतृक सीट लंबी है लेकिन यहां के बारे में अभी क्लियर नहीं है। ऐसे में यहां से उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल भी चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि हरसिमरत अभी सांसद हैं। ऐसे में अगर वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ती तो फिर सुखबीर बादल 2 सीटों यानी लंबी व गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ सकते हैं।

Sukhbir-Badal-Will-Contest-From-Gidderbaha-Not-Jalalabad

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026