September 11, 2026 05:20:35
पंजाब जिला परिषद-ब्लॉक समिति वोटिंग, लुधियाना में वोटर लिस्ट को लेकर बवाल, अमृतसर में 2 जगह चुनाव रद

पंजाब जिला परिषद-ब्लॉक समिति वोटिंग, लुधियाना में वोटर लिस्ट को लेकर बवाल, अमृतसर में 2 जगह चुनाव रद्द, पटियाला के 5 गावों में बायकॉट

Dec14,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव EVM मशीन नहीं, बल्कि बैलेट पेपर के जरिए हो रहे हैं। इस बीच अमृतसर के खासा और खुर्मणियां में ब्लॉक समिति और जिला परिषद की चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। यहां AAP उम्मीदवार का चुनाव चिह्न गलत छपा था। बता दें कि पूरे राज्य की 347 जिला परिषदों और 2,838 ब्लॉक समिति के लिए उम्मीदवारों का चुनाव हो रहा है। प्रदेश के 23 जिलों में कुल 9,775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव नतीजे 17 दिसंबर को आएंगे। अमृतसर के राजासांसी में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों का जायजा लेने के लिए AAP नेता व अभिनेत्री सोनिया मान खुद इलाके का दौरा कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मतदान के लिए आगे आएं, ताकि गांवों का विकास हो पाए।

अकाली दल ने AAP को घेरा

अकाली दल ने आरोप लगाया है कि फतेहगढ़ साहिब से आप के उम्मीदवार एडवोकेट अमरिंदर सिंह ने अपनी फेसबुक पर बैलेट पेपर की फोटो अब से 12 घंटे पहले डाली हे। शिअद ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मतदान केवल 45 मिनट पहले ही शुरू हुआ है। पोस्ट में सीरियल नंबर 0001 वाले बैलट पेपर की फोटो दिखाई गई है। सवाल यह है कि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को मतदान शुरू होने से 10 घंटे पहले यह बैलट पेपर कैसे मिल गया?

बटाला में कांग्रेस पर शराब बांटने का आरोप

जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान बटाला में आप विधायक शैरी कलसी ने शराब की बोतलों से भरी एक गाड़ी पकड़ी। गाड़ी से हथियार, गोलियां और कांग्रेस के झंडे भी बरामद हुए। इस मामले को लेकर आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला बोला और वोटर प्रभावित करने के आरोप लगाए। तलवंडी साबो के बूथ नंबर 123 पर वोटिंग रोक दी गई है। दूसरा बैलेट बॉक्स मंगवाया गया है, जिसके बाद वोटिंग होगी। ये AAP विधायक बलजिंदर कौर का विधानसभा क्षेत्र है।

Punjab-Zila-Parishad-Block-Samiti-Voting-Ludhiana-Voter-List-Dispute-Amritsar-Election-Cancelled-In-Two-Locations-Boycott-In-Five-Patiala-Villages



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं