September 10, 2026 06:45:59
पंजाब में मतगणना:जिला परिषद की 18, ब्लॉक समिति की 263 सीटों पर Aap आगे; कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल

पंजाब में मतगणना:जिला परिषद की 18, ब्लॉक समिति की 263 सीटों पर Aap आगे; कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पिछड़े

Dec17,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों में से 18 पर AAP आगे है। वहीं, ब्लॉक समिति की कुल 2,838 सीटों में से 263 पर AAP आगे है। 9 सीटों पर कांग्रेस और 4 पर अकाली दल, 1 पर भाजपा और 2 पर अन्य आगे चल रहे हैं। काउंटिंग शुरू होते ही लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के जीटीवी कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में हंगामा मच गया। शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पटियाला के नाभा रोड पर भी यही आलम दिखा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए।

अब तक कौन कितनी सीटें जीता...

जिला परिषद: अभी कहीं रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई है।

ब्लॉक समिति: कुल 2,838 सीटों में से AAP ने 12, अकाली दल ने 2, कांग्रेस ने 2, निर्दलीय ने 1 सीट जीत ली है। भाजपा का अभी खाता नहीं खुला।

196 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए

वोटिंग से पहले ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 196 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। इनमें जिला परिषद के 15 उम्मीदवार हैं। तरनतारन में 12 और अमृतसर में 3 उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव गया। जबकि, ब्लॉक समिति में 181 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें तरनतारन में 98, अमृतसर में 63, होशियारपुर में 17, मलेरकोटला में 2 और SBS नगर में 1 शामिल हैं। सभी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं।

Punjab-Vote-Count-Aap-Ahead-In-18-Zila-Parishad-And-263-Block-Samiti-Seats-Congress-Bjp-And-Akali-Dal-Trail



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं