September 11, 2026 04:17:58
पंजाब की सियासत बनी जुरासिक पार्क:अकाली दल ने खुद को डायनासोर बताया, कांग्रेसी बोली- अभी बच्चा है, C

पंजाब की सियासत बनी जुरासिक पार्क:अकाली दल ने खुद को डायनासोर बताया, कांग्रेसी बोली- अभी बच्चा है, Cm बोले- वहीं रहो फिर

Dec20,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। हाल ही में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव नतीजों के बाद पंजाब की सियासत जुरासिक पार्क बन गई है। चुनाव नतीजों के बाद अकाली दल ने खुद को डायनासोर बताया है। इस पर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कहा कि ये डायनासोर अभी बच्चा है। अकाली दल के डायनासोर का पोस्टर रिलीज करने के बाद गुरुवार को CM मान ने कहा कि अगर अकाली दल 10-10 और 15-15 सीटें जीतकर खुद को बड़ा बता रहा है तो वह डायनासोर के साथ ही रहे। सभी पार्टियां अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक-दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ रहीं। CM भगवंत मान के बयान कि पंजाब में अकाली दल वैसे ही कभी नहीं सकता जैसे धरती पर डायनासोर। इस बयान के बाद अकाली दल ने अपने इंस्टा पर डॉयनासोर के साथ सुखबीर बादल का पोस्टर रिलीज किया और लिखा कि अकाली दल और डायनासोर दोनों आ गए हैं। कांग्रेस ने भी अकाली दल और आप की इस पोस्टर जंग में उतरते हुए बच्चा डायनासोर दिखाया और पिन से इसकी हवा निकाल दी।

अकाली दल ने सुखबीर को ट्राली में डायनासोर लाते दिखाया

चुनाव नतीजे आने के बाद अकाली दल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सुखबीर बादल का पोस्टर जारी कर लिखा कि पंजाब में 1 हजार उम्मीदवारों के पर्चे रद्द करने के बावजूद अकाली दल ने 445 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही सुखबीर बादल एक ट्राली में 4 डायनासोर भी लादकर लाते दिखाई देते हैं। इसके बैकग्राउंड में भगवंत मान का बयान लगा रखा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि पंजाब में डायनासोर आ सकते हैं, अकाली नहीं आते। इसके अलावा एक और वीडियो जारी किया जाता है, जिसमें सुखबीर बादल डायनासोर पर बैठे दिखाए जाते हैं और CM भगवंत मान आगे-आगे भाग रहे होते हैं।

Punjab-Politics-Has-Become-Jurassic-Park-Akali-Dal-Calls-Itself-A-Dinosaur-Congress-Says-Its-Still-A-Child-Cm-Says-Stay-There



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं