September 11, 2026 08:48:40
चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले आप को झटका, 2 पार्षद भाजपा में शामिल, आज अमित शाह से करवाई जा सकती मुलाका

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले आप को झटका, 2 पार्षद भाजपा में शामिल, आज अमित शाह से करवाई जा सकती मुलाकात

Dec24,2025 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले AAP के दो पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें सुमन देवी और पूनम देवी का नाम है। जनवरी में मेयर के चुनाव होने हैं। चर्चा है कि अमित शाह के पंचकुला के दौरे के दौरान उनसे उनकी मुलाकात करवाई जा सकती है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी मेयर पद पर फिर से कब्जा जमाना चाहती है। बीजेपी की पूर्व मेयर सरबजीत कौर और भाजपा पार्षद कंवर राणा और पूर्व मेयर सरबजीत कौर के पति काला की मौजूदगी में दोनों AAP नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में चंडीगढ़ सांसद का वोट भी मान्य होता है। इसके अलावा 9 पार्षद नॉमिनेटेड होते हैं, जिनके पास वोटिंग राइट्स नहीं हैं। ऐसे में 36 वोटों में से भाजपा के पास अब तक 16 और AAP के पास 13 वोट थे। मगर, अब 2 पार्षदों के AAP छोड़ने के बाद भाजपा के पास 18 और AAP के पास 11 वोट रह गए हैं। कांग्रेस के पास 6 पार्षद और सांसद मनीष तिवारी को मिलाकर कुल 7 वोट हैं। मेयर बनाने के लिए कुल 19 वोट चाहिए। भाजपा के पास अब 18 वोट हाे गए हैं।

हाथ से जा सकता है सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद

इस समय नगर निगम में मेयर हरप्रीत कौर बबला हैं, पिछली बार मेयर पद के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, मगर दो क्रॉस वोट होने से भाजपा की मेयर बन गई थी। और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस को मिला था। मगर इस बार वह भी हाथ से जाता हुआ दिख रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 24 दिसंबर को दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम पंचकूला में हैं। मगर वह दोपहर के समय चंडीगढ़ पहुंचेंगे और कुछ समय तक यहां रहेंगे। पुलिस विभाग ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के कारण चंडीगढ़ की कुछ प्रमुख सड़कों पर तय समय तक ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया गया है।

Aap-Suffers-Setback-Ahead-Of-Chandigarh-Mayoral-Election-2-Councillors-Join-Bjp-Meeting-With-Amit-Shah-Expected-Today



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं