September 11, 2026 09:01:23
लुधियाना यूथ कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस बाहर फूंका पंजाब सरकार व सीएम का पुतला, खराब लॉ एंड ऑर्ड

लुधियाना यूथ कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस बाहर फूंका पंजाब सरकार व सीएम का पुतला, खराब लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Dec29,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना समेत पूरे पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा और पंजाब युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ. समृद्धि रंजन लंका के दिशा निर्देशों पर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना जिला यूथ प्रधान हैप्पी लाली के नेतृत्व में लुधियाना यूथ कांग्रेस ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर के ऑफिस सामने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी मात्रा में कांग्रेसी लीडर और वर्कर इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पहले कांग्रेसी लीडरों और वर्करों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया और फिर पुलिस कमिश्नर ऑफिस के आगे पंजाब सरकार और भगवंत सिंह मान के पुतले फूंके गए। इस अवसर पर मुख्य तौर पर लुधियाना यूथ कांग्रेस के इंचार्ज और सेक्रेटरी इंचार्ज संगठन पंजाब यूथ श्री राहुल कलियान पहुंचे। इस दौरान लुधियाना यूथ कांग्रेस के इंचार्ज श्री राहुल कलियान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-बर-दिन खराब होती जा रही है, लेकिन पंजाब की मूर्ख और अहंकारी आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ विज्ञापनों वाली सरकार बनकर रह गई है। आप सरकार द्वारा लगातार गुंडागर्दी और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं जिला यूथ प्रधान हैप्पी लाली ने कहा कि पंजाब में व्यापारी से लेकर नौकरीपेशा करने वाला कोई भी व्यक्ति सेफ नहीं है। किसी को कहीं भी गोली मार दी जा रही है। हालात यह हो चुके हैं कि अब तो घरों में घुसकर महिलाओं तक को गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है। हैप्पी लाली ने कहा कि व्यापारियों को फिरौती की कॉल आ रही हैं। डर के कारण व्यापारी पैसा देने को मजबूर है। लेकिन पंजाब सरकार इन अपराधियों पर नुकेल डालने में नाकामयाब साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में जंगल राज बन चुका है। अब तो सरकार के राजनेता खुद ही लोगों को असलह लाइसेंस बनवाकर दे रहे है। जिस कारण अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हैप्पी लाली ने कहा कि पंजाब सरकार से जनता पूरी तरह नाखुश है। इस गहरीं नींद में हुई सरकार को जगाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को दरुस्त करने के मकसद से यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर योगेश हांडा, राहुल पुहाल, रमन रमेश, मनराज सिंह ठुकराल, लक्की, विक्रम निजवान, बॉबी मुंडे, दिलबाग मान, तनिष आहूजा, साहिल दामने, मनदीप सैनी, हरविंदर सिंह, अनमोल दत्त, पंकज, गौतम ठाकुर, रोहित राजपूत, जसप्रीत, अमन, रूपेश चौटाला, साहिल शर्मा, गगन सैबी, सचिन सचदेवा, गुरेज चीमा, रिकी, बुगना गर्ग, लक्की खडू, रोहित, प्रशांत धवन, करण सागर, अमृतपाल सिंह, दिवाशु अरोड़ा, जसप्रीत कुलार, सुखवीर मठाडू, कृष्णा, शर्मा, मुकुल वर्मा, अमन गहिर, सौरव कश्यप, परमीत गरचा, गागी, सुखवीर देउसी, नरिंदर सिंह, अतिंदर सिंह समेत भारी संख्या में कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।

Ludhiana-Youth-Congress-Burns-Effigies-Of-Punjab-Government-And-Cm-Outside-Police-Commissioners-Office-Protests-Against-The-Deteriorating-Law-And-Order-Situation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं