यशपाल शर्मा, लुधियाना
नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के सेवादारों व ड्राफ्टमैनों को अब नए साल पर नए जोन का चार्ज संभालना होगा। नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल की ओर से अगले तीन महीनों में बिल्डिंग ब्रांच से 33 करोड़ की रिकवरी को लेकर चारों जोन के सेवादारों व ड्राफ्टमैनों के तबादले कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि नगर निगम कमिश्नर के पास ये बात पहुंच रही थी कि बिल्डिंग इंस्पेक्टरों व सेवादारों की ग्राउंड लेवल पर सेटिंग के चलते विभाग को रिकवरी नहीं हो पा रही। बिल्डिंग इंस्पेक्टर व सेवादारों के बीच का इंटर कनेक्ट तोड़ने को ये तबादले कर दिए गए। आपको बता दें कि नगर निगम कमिश्रर की ओर से चारों जोन के एटीपी पर हर सप्ताह का टारगेट सैट किया गया। जिसमें डी जोन को हर सप्ताह 75 लाख, सी जोन को 50 लाख व ए और बी जोन को 40-40 लाख की रिकवरी लानी है। लेकिन निगम का कोइ भी जोन ये रिकवरी नहीं कर पा रहा है। बताया जाता है कि अभी चारों जोन की रिकवरी हर सप्ताह के टारगेट का 20 फीसदी से भी अधिक नहीं हो पाया है। निगम कमिश्नर के इन तबादलों में केवल एक ड्राफ्टमैन को छोड़ सभी ड्राफ्टमैन भी शामिल हैं। केवल सूरत सिंह ड्राफ्टमैन का नाम इस तबादला सूची में नहीं हैं। सूरत सिंह डी जोन व सी जोन के कुछ हिस्से का बिल्डिंग इंस्पेक्टर का चार्ज देख रहा है।
किसी भी एटीपी ने नहीं दिया सर्टिफिकेट
नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बीती 23 दिसंबर को बिल्डिंग ब्रांच की मीटिंग लेते हुए एमटीपी सहित सभी एटीपी की जमकर क्लास लगाई थी और सभी एटीपी को ताकीद की थी कि वे एक सप्ताह के भीतर ये सर्टिफिकेट दें कि उनके जोन में कोई भी बिल्डिंग बिना नक्शा पास किए नहीं बन रही। आज इस मियाद का अंतिम दिन था, लेकिन किसी भी एटीपी की ओर से आज ये सर्टिफिकेट नहीं दिया। आपको बता दें कि बीते सप्ताह हुई बिल्डिंग ब्रांच की मीटिंग में निगम कमिश्नर ने जमकर एटीपी की क्लास लगाई थी। इस दौरान उन्होंने सभी एटीपी को साफ कर दिया था कि वे विधायकों के फोन करवा अपने मनचाहे जोन तो ले लेते हैं, लेकिन फील्ड़ में इल्लीगल निर्माण को रोकने व रिकवरी लाने में पूरी तरह से फेल हैं। इस दौरान उन्होंने सी जोन के एटीपी नवनीत खोखर को वे अपने एरिया विधायक को कोंफिंडेंस में लिए हुए हैं, अब उनके फोन तो मुझे नहीं आ रहे हैं, लेकिन इल्लीगल कालोनियां व इल्लीगल निर्माण की शिकायतें मुझे जरुर आ रही हैं। वहीं इस मीटिंग से हर बार की तरह एटीपी लक्की गायब थे और इसको लेकर भी निगम कमिश्रर के तेवर बेहद गर्म दिखाई दिए थे।
In-A-Major-Move-Regarding-Recovery-Efforts-The-Mc-Has-Transferred-Service-Personnel-And-Draftsmen-Across-All-Four-Zones