September 10, 2026 02:22:48
घुमार मंडी में सेठी सुपर स्टोर पर लगा निगम का ताला

घुमार मंडी में सेठी सुपर स्टोर पर लगा निगम का ताला

Jan17,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

 नगर निगम की ओर से शनिवार को सुबह-सुबह कार्रवाई डालते हुए घुमार मंडी रानी झांसी रोड स्थित सेठी सुपर स्टोर को सील कर दिया है। बताया जाता है कि सेठी सुपर स्टोर की ओर से अपनी पार्किंग का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा था जबकि नगर निगम से पास करवाए बिल्डिंग प्लान में यह बेसमेंट पार्किंग इस्तेमाल को रखी गई थी। बताया जाता है कि रानी झांसी रोड कुमार मंडी रोड पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है और इसमें सेठी सुपर स्टोर का भी अहम रोल रहता है । आपको बता दे की सिमेट्री रोड, रानी झांसी रोड, माल रोड और घुमार मंडी में कई ऐसी बिल्डिंग है जिनकी ओर से पास करवाए गए बिल्डिंग प्लान में बेसमेंट को पार्किंग इस्तेमाल के लिए रखा गया है, लेकिन इनमें धड़ल्ले से कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से शनिवार सुबह जब यह कार्रवाई की गई तब सेठी सुपर स्टोर बंद था और नगर निगम की ओर से इसके शटर पर अपना ताला जड़ दिया है और साथ में नोटिस चश्मा किया गया है। आपको बता दें कि नगर निगम की ओर से की जाने वाले सीलिंग को कई बार बाहुबलियों की ओर से तोड़ने के मामले भी सामने आते रहे हैं और इनमें कुछ मामलों में नगर निगम की ओर से FIR भी दर्ज करवाई गई है। बीते दिनों ऐसा ही विवाद हीरो बेकरी की सील तोड़ने को लेकर भी चर्चा में आया था। बताया जाता है कि नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई सिविल सिटी के रहने वाले रविंद्र पाल सिंह की शिकायत पर की गई है।

घुमार मंडी में सेठी सुपर स्टोर पर लगा निगम का ताला

Corporation-Locks-Sethi-Super-Store-In-Ghumar-Mandi

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026