डेस्क, लुधियाना
हैबोवाल जोशी नगर में नगर निगम की सरकारी सील तोड़कर खोली गई दुकानों को आज फिर से सील कर दिया गया है । आपको बता दें कि इन चार दुकानों को नगर निगम की ओर से चार सप्ताह पहले सील किया गया था और इसके एक सप्ताह बाद बिल्डिंग मलिक की ओर से खुद ही सील तोड़कर दुकानें खोली ली थी और पिछले कुछ समय से इन दुकानों को किराए में देने की कोशिश भी चल रही थी । आज नगर निगम को जैसे ही इन दुकानों की सील तोड़ने की खबर मिली तो उसके दो घंटे के बीच ही नगर निगम ने एक्शन लेते हुए इन दुकानों को दोबारा से सील कर दिया और साथ ही उक्त प्रॉपर्टी मलिक पर भी FIR करने के आदेश जारी कर दिए है। गौर हो कि आज सुबह की ई न्यूज़ पंजाब की ओर से इन दुकानों की सील तोड़ने का खुलासा किया गया था जिसके तुरंत बाद ही नगर निगम की ओर से यह कड़ा एक्शन लिया गया है। आपको बता दें कि इन दुकानों को जिस जमीन पर खड़ा किया गया है, उसके कुछ हिस्से में सेम नाले की जमीन पड़ती है और इन दुकानों के निर्माण में भी निगम की ओर से कोई बिल्डिंग प्लान पास नहीं करवाया गया। नगर निगम की ओर से जब पहले यह दुकानें सील की गई थी तब भी बिल्डिंग मालिक से उक्त जगह के दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। बड़ी बात है कि नगर निगम की सरकारी सील तोड़ने में आम पब्लिक के हौसले बेहद बुलंद होते दिखाई दिए हैं और अब इन पर कड़ा एक्शन लेना निगम के लिए अनिवार्य हो गया है। अब भी नियम मुताबिक इन दुकानों के नाजायज हिस्से को गिराया जाना बनता है। -------------
Impact-The-Corporation-Has-Again-Sealed-Shops-In-Haibowal-And-The-Owners-Will-Be-Booked-For-An-Fir