डेस्क, लुधियाना
पंजाब सरकार की ओर से तीन सीनियर अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इन तबादलाें में सबसे अहम तबादला मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब सी सिबिन का है। जिनकी जगह पर 2011 बैच की महिला अधिकारी अनंदिता मित्रा को मुख्य चुनाव अधिकारी की कमान दी गई है। हालांकि अभी सी सिबिन की किसी भी पद पर नियुक्ति नहीं की गई है। ये तबादला प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली की ओर से जारी पत्र के तहत की गई है और इसकी जानकारी इन तबादलों आदेशों में भी दी गई है। वहीं दो अन्य तबादलों में आईएएस सोनाली गिरी को अनंदिता मित्रा को नए चार्ज मिलने के बाद उनके पुराने कार्यभार सौंपे गए हैं। जबकि आईएएस श्री गिरीश दयालन को अपने पुराने चार्ज के अलावा पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड के एमड़ी का अतिरक्त कार्यभार सौंपा गया है।
Punjab-Government-Has-Transferred-Three-Ias-Officers