September 10, 2026 05:48:04
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तीन दिन की छुट्टी का फायदा उठा सरकारी दीवार पर फिर से शटर लगाया, कब्जे की तैय

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तीन दिन की छुट्टी का फायदा उठा सरकारी दीवार पर फिर से शटर लगाया, कब्जे की तैयारी

Jan27,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

 लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तीन दिन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए एक बार फिर से ट्रस्ट की 256 एकड़ स्कीम यानी ऋषि नगर में के Y ब्लॉक मेन रोड पर बने सरकारी फ्लैटों में इलीगल दुकान खोलने को एक बार फिर से सरकारी दीवार पर शटर जड़ दिया गया है। आपको बता दें करीब 5 महीने पहले भी इसी सरकारी दीवार पर शटर लगा कर इलीगल ढंग से दुकान खोलने का प्रयास किया गया था। जिसे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से तुरंत एक्शन लेते हुए विफल कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से सरकारी दीवार को तोड़कर एमआईजी फ्लैट में दुकान खोलने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। आपको बता दें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से पहले मात्र शटर तोड़कर खाना पूर्ति की गई थी लेकिन इस इलीगल कार्रवाई को अंजाम देने वालों पर बनती कार्रवाई नहीं की गई थी। बड़ी बात है कि अब पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री की कमान लुधियाना से विधायक बने बनकर मंत्री बने संजीव अरोड़ा के पास है लेकिन इसके बावजूद कब्जा धारकों और सरकारी अफसरों के बीच की सांठगांठ का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण है कि सरकारी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर इस ढंग से इलीगल दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है।

The-Improvement-Trust-Took-Advantage-Of-A-Three-day-Holiday-And-Reinstalled-A-Shutter-On-The-Government-Wall-Preparing-For-Occupation

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026