डेस्क, लुधियाना
फिंडोक फाइनेंशियल के एमडी हेमंत सूद की सास और उनकी पत्नी सोनल सूद की माता स्वर्गीय श्रीमती रेणु सूद की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरूड़ पुराण के पाठ का भोग, रस्म पगड़ी व श्रद्धांजलि सभा निरवाना रिसॉर्ट में संपन्न हुई। बीती 25 जनवरी को रेणु सूद का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था और 25 नवंबर को मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। आज उनकी श्रद्धांजलि सभा में शहर की विभिन्न राजनीतिक,समाजिक, व्यापारिक,धार्मिक संस्था के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय श्रीमती रेणु सूद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक ग्रस्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी संवेदना प्रकट की।
श्रद्धांजलि सभा में श्री गरूड़ पुराण जी के पाठ के प्रवचन दौरान सनातन धर्म गुरु शास्त्री अजय वशिष्ठ ने कहा कि आत्मा अजर,अमर है मृत्यु केवल शरीर की होती है जिस प्रकार मनुष्य कपड़े पुराने होने के बाद बदलता है उसी प्रकार आत्मा भी एक शरीर को छोड़ दूसरे शरीर में चली जाती है। मनुष्य को चाहिए कि वो 84 लाख योनियो के बाद मिली इस मानुष जीवन में सदैव अच्छे कर्म करे ताकि वो जन्म मृत्यु के इस इस चक्र से मुक्त हो सके। श्रद्धांजलि सभा के अंत में आरती के पश्चात स्वर्गीय रेणु सूद के दोहता दामन सूद को पंडित जी द्वारा मंत्रोचरन कर पगड़ी बांध कर रस्म पगड़ी की रस्म अदा की गई।
स्वर्गीय रेणु सूद शांत स्वभाव,समाजिक,उच्च धार्मिक विचारो वाली सर्वगुणी प्रतिभा से सम्पूर्ण गृहणी थी और उनके उच्च व धार्मिक विचार हमेशा परिवार के लिए प्रेरणादायक रहे। उनकी प्रेरणा के कारण आज उनके परिवार की धार्मिक,राजनीतिक,समाजिक व उद्योगिक क्षेत्र में अलग पहचान है । स्वर्गीय रेणु सूद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनकी श्रद्धांजलि सभा में शहर के विभिन्न धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक अद्यौगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने परिवार के साथ शोक व्यक्त कर उनके प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शोक संदेश भेज सूद परिवार के साथ अपना दुख सांझा किया।
श्रद्धांजलि सभा में,कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर,पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, प्रदेश भाजपा उप प्रधान जतिंदर मित्तल, सतीश गुप्ता, पार्षद सन्नी भल्ला, डॉ नीरज सतीजा, एडवोकेट संजीव सूद बांका, पार्षद पति मुनीश शाह ,जॉइंट कमिश्नर जगदेव सेंखो, राजेश शर्मा बॉबी, विपण सूद काका, संजीव ढांडा, राजेश ढांडा, बिट्टू नैय्यर, इंद्रजीत सिंह इंदी, मनजिंदर सिंह घुम्मन, सुनील कपूर, पीपल इनसाइड के एमडी संदीप गुप्ता, लिफबेरी से शविंदर संधू, कबीर कंस्ट्रक्शन से इज़्जू सिंह, रोहित पुनियानी, काका माछीवाड़ा अरविंद जैन, कमल सतीजा, एच एस भुल्लर, दर्शन लाल बवेजा, संजीव सचदेवा शेरू, महेश गोयल, संवेदना ट्रस्ट सुभाष गुप्ता, कमल जेटली, विजय दादू, शरणजीत ढिल्लो, हरकेश मित्तल, जतिंदर मित्तल, कांग्रेस नेता पवन दीवान ,संवेदना ट्रस्ट से जजप्रीत इंद्रजीत टोनी, नीरज बिरला, तनवीर धालीवाल , मनू जयरथ,सतीश मल्होत्रा सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
Crowds-Gathered-At-Renu-Sood-Condolence-Meeting-Sharing-Grief-With-The-Family