September 10, 2026 03:58:56
एमटीपी विजय कुमार को मिला लुधियाना नगर निगम का एडिशनल चार्ज, अब छोलाछाप एटीपीज से भी चार्ज होंगे वाप

एमटीपी विजय कुमार को मिला लुधियाना नगर निगम का एडिशनल चार्ज, अब छोलाछाप एटीपीज से भी चार्ज होंगे वापिस या नहीं

Jan28,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लोकल गर्वमेंट की ओर से लुधियाना नगर निगम में पक्का म्यूनिसिपल टाउन प्लानर नियुक्त कर दिया है। विजय कुमार लुधियाना नगर निगम में बतौर एमटीपी चार्ज देखेंगे। हालांकि उनका ये चार्ज एडिशनल रहेगा। विजय कुमार फिलहाल अबोहर नगर निगम में एमटीपी का चार्ज देख रहे हैं और उन्हें अब लुधियाना नगर निगम में एडिशन एमटीपी का चार्ज दिया गया। जिसके तहत वे सोमवार व वीरवार को बतौर लुधियाना में एमटीपी का चार्ज देखेंगे। आपको बता दें कि लुधियाना वेस्ट हल्के से विधायक और मौजूदा मंत्री संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडी गर्वमेंट का चार्ज मिलते ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि लुधियाना में अब पक्का एमटीपी (टेक्नीकल एमटीपी) लगाएंगे और अब ये बात सही हो गई हैं। सरकार की ओर से जारी तबादला आर्डर में चार अन्य एमटीपी को विभिन्न शहरों के चार्ज व एडिशनल चार्ज दिए गए हैं।

आपको बता दें कि लुधियाना में इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण व गिरती रिकवरी म्यूनिसिपल टाउन प्लॉनर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बना हुआ है। लुधियाना निगम की बिल्डिंग ब्रांच के पास चालू वित्त साल में रिकवरी के लिए करीब दो महीने बचे हैं, लेकिन रिकवरी पिछले साल के मुकाबले बेहद पीछे चल रही है। 

--------

टेक्नीकल एमटीपी की तैनाती, मगर छोलाछाप एटीपी कब बदले जाएंगे

आपको बता दें लोकल बॉडी डिपार्टमेंट की ओर से लुधियाना में एमटीपी विजय कुमार को एडिशनल चार्ज तो साैंप दिया हैं, लेकिन निगम के अधिकतर जोन में लगे छोलाछाप एटीपीज से कब कमान वापिस ली जाएगी, अब ये बड़ा सवाल है। आपको बता दें कि एटीपी के पद पर बैठे अधिकतर निगम के मुलाजिम किसी न किसी विधायक की सिफारिश पर ये पद कब्जाए हुए हैं और पिछले नगर निगम कमिश्नर की भी ये बड़ी कमजोरी रही कि वे लुधियाना नगर निगम में सरकार की ओर से लगाए पक्के एटीपी को जोन का चार्ज नहीं दे पाए। जबकि सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट व खुद पंजाब सरकार की ओर से ऐसे एटीपीज लगाने पर रोक लगाई हुई हैं, लेकिन ग्राउंड लेवल पर इन पर अमल नहीं किया जा रहा।

एमटीपी विजय कुमार को मिला लुधियाना नगर निगम का एडिशनल चार्ज, अब छोलाछाप एटीपीज से भी चार्ज होंगे वाप

Mtp-Vijay-Kumar-Has-Been-Given-Additional-Charge-Of-Ludhiana-Municipal-Corporation

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026