डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में पंजाबी लेडी सिंगर के साथ रेप का मामला सामने आया है । सिंगर का आरोप है कि आरोपी ने गीतों की कैसेट बनवाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके साथ अलग-अलग समय पर उससे 1.91 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह निवासी बाजवा कॉलोनी, पटियाला के रूप में हुई। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने राजविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 17 सितंबर 2025 को दी थी शिकायत पुलिस के अनुसार, लेडी सिंगर ने 17 सितंबर, 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी।
उसने बताया था कि आरोपी ने उसे कैसेट बनवाने का लालच दिया था। उसने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया और उससे 1,91,300 रुपए भी ले लिए। लेकिन कैसेट नहीं बनवाई। पुलिस ने 5 महीने बाद केस दर्ज किया पुलिस ने 5 महीने की जांच के बाद आरोपी पर एक्शन लिया है। पुलिस आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Lady-Punjabi-Singer-Raped-And-Duped-Of-Rs-In-Lakh-