September 10, 2026 05:49:26
एक्शन- निगम कमिश्नर की बिल्डिंग ब्रांच से पहली मीटिंग, बिल्डिंग इंस्पेक्टरों और हैड ड्राफ्टमैनों से

एक्शन- निगम कमिश्नर की बिल्डिंग ब्रांच से पहली मीटिंग, बिल्डिंग इंस्पेक्टरों और हैड ड्राफ्टमैनों से वापिस होगा एटीपी का सीडीसी चार्ज

Feb5,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल की ओर से जोन डी में  बिल्डिंग ब्रांच के साथ रखी गई पहली इंट्रोडक्शनरी मीटिंग में ही बड़ा एक्शन करने की तैयारी कर ली गई हैं। मीटिंग में मैडम कमिश्नर ने साफ कर दिया है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टरों व हैड ड्राफ्टमैन स्तर के मुलाजिमों से सीडीसी चार्ज वापिस लिए जाएंगे और उनकी जगह पक्के एटीपी अब अपना चार्ज संभालेंगे। उन्होंने बिल्डिंग ब्रांच के सभी कर्मचारियों को बतौर टीम काम करने की भी हिदायत की। इस मीटिंग में एडिशनल कमिश्नर व बिल्डिंग ब्रांच के इंचार्ज परमपाल खैहरा, एमटीपी विजय कुमार व सभी एटीपीज मौजूद थे। नीरु कत्याल ने कहा कि सीडीसी चार्ज वापस लेने को उन्हें सरकार की चिट्ठी आ चुकी है और इसके तहत अगली प्लानिंग की जाएगी।

 इस मीटिंग में सबसे पहले एटीपी का चार्ज देख रहे स्टाफ और अन्य पक्के एटीपी के साथ इंट्रोडक्शन की गई तो वहीं बिल्डिंग ब्रांच की रिकवरी तेज करने की हिदायत निगम कमिश्नर की ओर से की गई। कमिश्नर मैडम की ओर साफ शब्दों में कहा कि लोकल गवर्नमेंट के सीवीओ सेल की सैकड़ों शिकायतें लंबे समय से पेंडिंग चली जा रही है और इनका तुरंत निपटारा किया जाए। इसके लिए उन्होंने पक्के एटीपी का जिम्मा तय करते कहा कि वे चारों जोन में तैनात एटीपीज से इन शिकायतों का निपटारा करवाएं। 

वही इस दौरान उन्होंने एमटीपी को हिदायत करते कहा कि उनकी ओर से जो भी बिल्डिंग की शिकायत ग्रुप में डाली जाएगी उन पर तुरंत तुरंत एक्शन लेकर रिपोर्ट करें। आपको बता दें कि नगर निगम में इस समय कुल 6 पक्के एटीपी है, जिनमें  एटीपी हरविंदर सिंह हनी, एटीपी राजकुमार, एटीपी रणधीर सिंह, एटीपी कपिल देव सहित 2 अन्य एटीपी है। जबकि इस समय ड्राफ्टमैन और बिल्डिंग इंस्पेक्टर बनने के बाद एटीपी का सीडीसी का चार्ज लेने वालों में जोन ए से गुरविंदर पाल सिंह लकी, जोन सी से नवनीत खोखर, जोन डी से हेड ड्राफ्टमैन जगदीप सिंह शामिल है। आपको बता दें कि यह सभी सीडीसी चार्ज विधायकों की सिफारिश पर पूर्व निगम कमिश्नर की ओर से दिए गए हैं, लेकिन सीडीसी चार्ज को लेकर लगातार पंजाब सरकार व लोकल गवर्नमेंट के पास शिकायतें तो पहुंच ही रही थी, वहीं मीडिया में भी ये मामला लगातार उछल रहा था। जिसके चलते अब इस मामले में एक्शन लिया जा रहा है। 

First-Meeting-With-Madam-Commissioner-Building-Branch-The-Cdc-Charge-For-Atp-Will-Be-Recovered-From-The-Building-Inspectors-And-Head-Draftsmen



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026