डेस्क, लुधियाना
सावधान, अगर आपको किसी मोबाइल से ऐसी कॉल आ रही है, जिसमें लुधियाना की नगर निगम कमिश्नर व आईएएस डा. नीरु कत्याल का फोटो लगा हुआ है तो सचेत हो जाएं। जरुरी नहीं कि ऐसी मोबाइल कॉल कमिश्नर मैडम के मोबाइल से आ रही हो। असल में किसी हैकर की ओर से निगम कमिश्नर मैडम की फोटो अपने मोबाइल डीपी पर लगाकर व्हाटसऍप कॉल की जा रही है और इसके लिए माेबाइल नंबर +84899315703 का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि नंबर वियतनाम का बताया जा रहा है। इस बारे में निगम कमिश्नर नीरु कत्याल ने बताया कि उन्हें ये जानकारी अपनी पीए से मिली और इसके बाद मैने अपनी व्हाटसऍप स्टेटस ये जानकारी शेयर की है। नीरु कत्याल ने ऐसे फेक नंबर का जबाव न देने, कोई इंफोरमेशन शेयर न करने व रुपए ट्रांसफर न करने संबंधी पब्लिक को सचेत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में फ्रॉड की काफी संभावना रहती है और इसलिए ऐसी कॉल काे पिक करने में सावधानी बरतें।
Caution-Mc-Commissioner-Dr-Neeru-Katyal-Photo-On-Mobile-Dp-Is-Getting-Calls-From-A-Fake-Number