लुधियाना। लुधियाना के आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर और पार्षद प्रिंस जौहर के गिल रोड पर लापता होने के पोस्टर लगे हैं। पोस्टर उनके अपने वार्ड नंबर 40 में लगे हैं। बैनर पर लिखा है कि लोगों का भरोसा, विश्वास व काम करवाने का दावा करके वार्ड नंबर 40 के काउंसलर व डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर लापता हैं। बैनर में यह भी लिखा है कि, जो इनका पता बताएगा उन्हें 500 रुपए इनाम दिया जाएगा। ऐसे बैनर वार्ड नंबर 40 के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ गिल रोड पर भी लगाए हैं। वहीं, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर इसे विरोधियों का बदनाम करने का फंडा बता रहे हैं। पोस्टर में बकायदा उनकी फोटो भी लगाई गई है। बैनर पर न तो लगवाने वाले का नाम है और न ही प्रिंटिंग प्रेस का नाम है। बैनर लगाने वाले भी अभी तक कोई सामने नहीं आए। वहीं डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने कहा कि वो लगातार लोगों की समस्याएं सुनते हैं और वार्ड में घूमते हैं। उनके दफ्तर में रोजाना कैंप लगते हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
Posters-Went-Up-In-Ludhiana-Claiming-The-Deputy-Mayor-Is-Missing-Johar-Said-It-Was-An-Attempt-To-Defame-Him