September 11, 2026 08:47:47
रानी झांसी रोड 2.22 एकड़ मल्टीप्लेक्स बेचने की कवायद फिर से शुरू, कई अन्य प्रॉपर्टीज पर निशानें पर

रानी झांसी रोड 2.22 एकड़ मल्टीप्लेक्स बेचने की कवायद फिर से शुरू, कई अन्य प्रॉपर्टीज पर निशानें पर

Feb16,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

 लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर से रानी झांसी रोड स्थित 2.2 एकड़ में बनी मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स को बेचने की कवायद शुरू कर दी है। आपको बता दे की इस मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स को बेचने के लिए लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से तीन आर्किटेक्ट से मार्केट वैल्यू लगवाई गई है, जो की 176 करोड़ से लेकर 184 करोड रुपए के आसपास लगाई गई है। आपको बता दें पूर्व डिप्टी कमिश्नर की ओर से इस मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स के लिए 197 करोड़ रुपए रिजर्व रेट तक किया था और उनकी ओर से इस फाइल पर साफ शब्दों पर लिखा गया था कि इस प्रॉपर्टी की ई ऑक्शन 197 करोड रुपए से कम में नहीं लगाई जाएगी। इसमें बड़ी बात यह भी है कि इस कॉम्प्लेक्स की 197 करोड़ की वैल्यू करीब 5 साल पहले लगाई गई थी और उसके बाद से लुधियाना में भले रानी झांसी रोड हो या घुमार मंडी हो यहां पर भी प्रॉपर्टी के दाम लगभग दो गुना बढ़ चुके हैं। यही कारण है कि मौजूदा डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के लिए भी इस मल्टी स्टोरी कंपलेक्स का रिजर्व रेट कम करना आसान नहीं दिखाई दे रहा। करीब चार दिन पहले 2.2 एकड़ मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का रेट फिक्स करने को डीसी हिमांशु जैन की अगुवाई में मीटिंग भी रखी गई थी लेकिन इस साइट का रेट रिजर्व करने पर कोई फैसला नहीं हो पाया। 

सिटी सेंटर और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस की भी लगवाई गई मार्केट वैल्यू 

रानी झांसी रोड 2.22 एकड़ कॉम्प्लेक्स के अलावा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से शहीद भगत सिंह नगर में करीब 24.5 एकड़ की सिटी सेंटर साइट और फिरोज गांधी मार्केट स्थित लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बिल्डिंग का भी मार्केट रेट फिक्स करने को विभिन्न आर्किटेक्ट से एस्टीमेट लिए गए है। जिसमें लुधियाना सिटी सेंटर साइट की मार्केट वैल्यू 1700 करोड़ से लेकर 1750 करोड रुपए लगाई गई है, जबकि फिरोज गांधी मार्केट स्थित लुधियाना ट्रस्ट की बिल्डिंग की भी मार्केट वैल्यू 100 करोड रुपए से लेकर 105 करोड रुपए लगाई गई है। करीब 3 दिन पहले ही लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा की अगुवाई में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में पड़ी जमीनों के चंक का ब्यौरा जुटाने को एक मीटिंग चंडीगढ़ में बुलाई गई थी इस बैठक में ट्रस्ट ऑफिसर्स से लुधियाना में पड़े चंक प्रॉपर्टीज का ब्यौरा जुटाया गया। जिसमें मॉडल टाउन एक्सटेंशन 3.79 एकड़ जमीन संबंधी भी इंप्रूवमेंट अफसरों से ब्यौरा लिया गया है। 

पंजाब सरकार की ओर से चंक साइट की अलॉटमेंट के नियमों को किया आसान  


पंजाब सरकार ने नई पॉलिसी के जरिए चंक खरीदारों को बड़ा फायदा देने की कोशिश की गई है। सरकार की ओर से इसके लिए 31 जनवरी 2026 को गजट के जरिए नई नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें अब चंक साइट जिसकी वैल्यू 20 करोड़ से ऊपर की है उसके लिए अब फाइनल बिडर को कुल राशि का 25 फ़ीसदी जमा करने के लिए अब 45 दिन का समय मिलेगा, जो पहले 30 दिन था। वहीं कुल राशि का शेष 75 फ़ीसदी राशि को एक मुश्त जमा करने के लिए 120 दिन मिलेंगे और ये राशि एक मुश्त जमा होने वाली खरीददार को कुल अमाउंट पर 7.5% रिबेट दी जाएगी। वहीं अगर बकाया 75 फ़ीसदी राशि को किस्तों में अदा करना है तो इसमें भी सरकार ने बड़ी राहत खरीदार को दी है जिसमें अब 25 फीसदी अदायगी के बाद अब अगली किस 6 महीने बाद अदा करनी होगी यह 75 सीबी राशि 8 किस्तों में छः महीने के अंतराल बाद अदा करनी होगी। इस फार्मूले से खरीदार को प्रति किश्त 9.5% कंपाउंड इंटरेस्ट लिया जाएगा। वहीं अगर किश्त अदायगी में डिफॉल्ट किया जाता है तो 5.5 फ़ीसदी पेनल्टी खरीददार को देनी होगी।

Efforts-To-Sell-Multistory-On-Rani-Jhansi-Road-Resume-With-Several-Other-Properties-Targeted



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं