September 11, 2026 06:42:33
एफ.एंड.सी.सी में 210 प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, 98 प्रतिशत काम रोड़ वर्क से संबंधित

एफ.एंड.सी.सी में 210 प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, 98 प्रतिशत काम रोड़ वर्क से संबंधित

स्पेशल असिस्टैंस टैंडर के अटके 16 प्रोजेक्टों के वर्क आर्डर जारी, 4 अटके

Feb19,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 

डेस्क, लुधियाना

मेयर कैंप आफिस में मेयर इंद्रजीत कौर व निगम कमिश्नर नीरु कत्याल गुप्ता की अगुवाई में  एफ.एंड.सी.सी बैठक मेयर कैंप आफिस में हुई। मीटिंग में 210 प्रस्तावों के वर्क आर्डर जारी किए गए, जिसमें से 98 प्रतिशत काम सड़कों संबंधित रहे। मीटिंग में खास प्रस्ताव स्पेशल अस्सिटैंस टैंडरों के रहे, जिसे 31 मार्च तक पूरा कर पाना जरुरी है। सूत्रों के मुताबिक यह टेंडर करीब एक प्रतिशत कमिशन के खेल पर अटका हुआ था और ये पूरा मामला मीड़िया में उछलने के बाद लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा ने तुरंत एक्शन लेते हुए ये वर्कआर्डर जारी करने के आदेश दिए थे। जिसके चलते तुरंत  एफ.एंड.सी.सी मीटिंग रखी गई थी। बैठक का मुख्य फोकस उन प्रोजेक्टों पर था जिन्हें पूर्व बैठकों में मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन वर्क आर्डर जारी न होने के कारण उनका काम लंबित था। जानकारी के मुताबिक स्पेशल असिस्टैंस के 133 करोड़ से अधिक के टैंडरों में अधिकतर के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए। सड़कों और आधारभूत ढांचे के सुधार के लिए करीब 20 टेंडर जारी किए गए थे। इनमें से आठ प्रोजेक्टों के वर्क आर्डर बैठक के दौरान जारी कर दिए गए, जबकि 8 को मंजूरी मिल चुकी हूं। अब केवल 4 एजेंडे लंबित रह गए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि शेष पांच प्रोजेक्ट तकनीकी और कानूनी अड़चनों के कारण अटके हुए थे। कुछ शिकायतों और आपत्तियों के चलते इन पर प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। राय और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नगर निगम ने बुधवार शाम इन प्रोजेक्टों का दोबारा टेंडर लगा दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो। इस कदम को पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विकास कार्यों को पटरी पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के माने तो स्पेशल असिस्टैंस के तहत होने वाले कार्य बेहद अहम हैं, क्योंकि इनमें शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों की मजबूती और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी जोकि शहर को विकास की ओर ले जाएगी। इसके अलावा सेंट्रल, नार्थ और वेस्ट हलके की सड़कों के विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए गए। नए टयूब्वैल लगाने, नार्थ हलके में बिजली की तारों को शिफ्ट करना और 30 सीवरेजमैनों की आउट सोर्स पर भर्ती करना आदि को  हरी झंडी दी गई। 

210-Proposals-Cleared-In-F-cc-98-Related-To-Road-Work



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं