September 11, 2026 02:47:50
कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के 12×5=48 बयान का पंजाबी सिंगर ने गाने के साथ उड़ाया मजाक

कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के 12×5=48 बयान का पंजाबी सिंगर ने गाने के साथ उड़ाया मजाक

Feb20,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के बयान पर मीम बनने के बाद अब सॉन्ग बनने भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रधान के जनवरी में दिए 12 गुना 5 बराबर 48 के बयान पर लुधियाना के डुएट सिंगर पिंदू शाह ने सॉन्ग रिलीज किया है। इसमें उन्होंने वडिंग और बिना सोचे समझे बोलने वालों पर तंज कसा है।

गीत के बोलों में पत्नी बनी सिंगर कहती हैं कि जट्टा तुम पागल हो गए हो जो बिना सोचे समझे कुछ भी कहे जा रहे हो। इस पर पति जवाब देता है कि मैं ज्यादा दारू पीने पर भी कभी भाभी को साली नहीं कहता, खा पीके भी 12 पांजे 48 नहीं कहता।

पंजाबी सिंगर पिंदे शाह ने 2 दिन पहले ही इस गीत को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया था। राजा वडिंग के बयान से जुड़ा होने के चलते ये गीत तेजी से वायरल हो रहा है और 2 दिन में ही इसे 50 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। गीत का टाइटल मैथेमेटिक में 12x5 =48 रखा गया है।

बता दें कि पंजाब में 4 साल बाद भी महिलाओं को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 1 हजार रुपए महीना न देने पर राजा वड़िंग की जुबान फिसल गई थी। एक रैली में वड़िंग ने कहा था कि अगर AAP वोट मांगने आए तो पहले उनसे पूछना कि पहले 4 साल के बकाया रुपए दो। इसी दौरान 12 गुणा 5 को वड़िंग ने 60 की जगह 48 बता दिया था।

Punjabi-Singer-Mocks-Congress-Chief-Raja-Warring-Statement-With-A-Song

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं