September 10, 2026 04:07:36
डेरा ब्यास प्रमुख का लुधियाना दौरा, आप मंत्री से मिले, राजनीतिक गलियारों में हलचल

डेरा ब्यास प्रमुख का लुधियाना दौरा, आप मंत्री से मिले, राजनीतिक गलियारों में हलचल

Feb25,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों बुधवार को औद्योगिक नगरी लुधियाना पहुंचे। अपनी काली मर्सिडीज में सवार बाबा जैसे ही सड़कों पर निकले उनके दीदार के लिए समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दुगरी से लेकर मुंडियां कलां तक की सड़कें अनुयायियों से भरी पड़ी थीं, जो अपने गुरु की एक झलक पाने के लिए घंटों से पलकें बिछाए बैठे थे। बाबा का काफिला मुंडिया कलां इलाके के सत्संग भवन से सीधा आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के निवास पर पहुंचा। हालांकि इस दौरे के बाद राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। हालांकि इससे पहले बाबा ढिल्लों के शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में जाकर मिलने पर भी राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई थी। सुबह से ही शहर के दुगरी और मुंडियां कलां इलाकों में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल के साथ-साथ डेरे के अपने वर्दीधारी सेवादारों ने मोर्चा संभाला हुआ था, ताकि यातायात और व्यवस्था बनी रहे। बाबा की गाड़ी के गुजरते समय हजारों हाथ दुआओं में उठे नजर आए। मुंडियां कलां के बाद बाबा दुगरी स्थित एक अनुयायी के घर भी रुके। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का किसी कैबिनेट मंत्री के घर जाना महज एक धार्मिक यात्रा नहीं मानी जा रही है। पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में जहां सत्ताधारी पार्टी अपनी जड़ें मजबूत कर रही है।

Dera-Beas-Chief-Visits-Ludhiana-Meets-Aap-Minister-Stirs-Political-Circles

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026