एजेंसी, तेहरान
जहां एक और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है तो वहीं दूसरी ओर आज सुबह अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया है। हमला शुरू होते ही सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित भेज दिया गया है। यह हमले तेहरान सिटी पर बोले गए हैं और इसके बाद से लगातार तेहरान में सायरन बजाने की आवाजें आ रही है। इसराइल डिफेंस फोर्स ने इस हमले की पुष्टि करते हुए इसे प्रीवेंटिव अटैक बताया है। हमले के बाद ईरान ने सभी फ्लाइटस रद्द कर दी है और एयर स्पेस को खाली कर दिया है । वहीं दूसरी ओर इजराइल में भी सायरन बजने की आवाज़ सुनाई दे रही है।
Breaking-America-And-Israel-Jointly-Attack-Iran-Sirens-Repeatedly-Ring-In-Tehran