September 10, 2026 01:40:55
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन; 6 लाख और महिलाओं क

हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन; 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

Mar2,2026 | Enews Team | Haryana

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह उनका दूसरा बजट है। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। विपक्ष ने एक बार भी सवाल नहीं उठाया। विधायक बैठकर भाषण सुनते रहे। बजट में बड़ी चीजों की बात करें तो महिलाओं को छूट की रही। महिलाओं को अब अपने नाम पर गाड़ी खरीदने पर टैक्स में 1% की छूट मिलेगी। इसके अलावा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा भी बढ़ाया गया। 25 सितंबर 2026 से 1.80 लाख रुपए आय वाली महिलाओं का इसका लाभ मिलेगा। अभी 1.40 लाख रुपए तक कमाने वाली 9 लाख 22 हजार महिलाओं को 2100 रुपए मिल रहे हैं। अब इस योजना से 6 लाख लाभार्थी और शामिल होंगी। पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

सभी शहरों में इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी

हरियाणा रोडवेज धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर जैसे तीर्थ स्थलों के लिए 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। स्टूडेंट्स के लिए यातायात को बेहतर बनाने के लिए 1 हजार नई बसें खरीदी जाएंगी। अभी 12 शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रही हैं, अब यह सेवा बाकी जिला मुख्यालयों में भी शुरू की जाएगी। HSSC के परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। महिला यात्रियों और छात्राओं के लिए 273 विशेष बसें हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत गरीब परिवारों को शिरडी, माता वैष्णो देवी और अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल की फ्री यात्राएं करवाई जाएंगी। सड़क सुरक्षा और यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा।

Haryana-Budget-Women-Get-Vehicle-Purchase-Discounts-Police-Reservations-For-Agniveers-6-Lakh-More-Women-Benefit-From-The-Lado-Laxmi-Scheme



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026