चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन बजट पर बहस हुई। सदन को अब कल (मंगलवार) सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस विधायक बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि गुरदासपुर में पहले सिटी थाने के बाहर बम फटा। लेकिन 15 दिन इसे नहीं माना गया। सरकार ने सुध भी नहीं ली। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कहा कि 10 लाख तक फ्री इलाज की योजना कनाडा में भी नहीं। विरोधी अब महीने गिन रहे, खुद वादे पूरे नहीं किए। हमने डेढ़ रुपए तक बिजली सस्ती कर दी। कांग्रेस विधायक दल व विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP सरकार से महिलाओं को 1000 रुपए देने को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक साल बचा है। पहले ये बताएं कि पिछले 4 साल के दौरान महिलाओं के 48 हजार रुपए मिलेंगे या फिर कुर्ता झाड़ लें। इसके बारे में सीएम भगवंत मान अपनी बजट स्पीच में क्लियर करें। बाजवा ने ये भी पूछा कि 2022-23 में AAP सरकार ने 14 मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही थी। इनमें से अब सिर्फ 5 के नाम ही सामने आए हैं। उनकी प्रोग्रेस कुछ नहीं बताई। कम से कम बाकी 9 के नाम ही बता दो। बाजवा ने बेअदबी को लेकर बनाए गए सख्त कानून को लागू न करने को लेकर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान बाजवा बार-बार कहते रहे कि अगर उन्हें बोलने नहीं दे रहे तो बाहर चले जाएं क्या?। इस पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले क्या हमसे पूछकर जाते थे। इसके बाद मंत्री अमन अरोड़ा बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। कुछ समय बाद कांग्रेसी बाहर चले गए। इस दौरान रोचक वाक्या हुआ, जब टाइम की घंटी बजी तो मंत्री अमन अरोड़ा बोल पड़े कि मुझे बोलने दो नहीं तो मैं भी बाहर चला जाऊंगा।
Punjab-Cm-Said-Theres-No-Free-Medical-Treatment-Scheme-Even-In-Canada-Congress-Mla-Said-A-Bomb-Exploded-But-The-Police-Didn-t-Listen-Aap-Mla-Said-Raise-Our-Pas-Salary