September 11, 2026 08:01:12
मोगा में Bjp की बदलाव रैली, शाह केसरी पगड़ी पहनकर आए; ट्वीट कर कहा- आप-दा सरकार ने पंजाब को ड्रग्स म

मोगा में Bjp की बदलाव रैली, शाह केसरी पगड़ी पहनकर आए; ट्वीट कर कहा- आप-दा सरकार ने पंजाब को ड्रग्स में डुबोया

Mar14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में विधानसभा चुनाव- 2027 से पहले BJP आज मोगा में बदलाव रैली कर रही है। इसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। वह केसरी रंग की पगड़ी बांधकर मंच पर पहुंच चुके हैं। जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। वहीं, रैली में आने से पहले शाह ने ट्वीट कर कहा- पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1600 रुपए मुआवजा देने का वादा किया है। गृहमंत्री बताएं कि क्या वह चेक लेकर आए हैं? इसी बीच चर्चा चली कि मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भाजपा जॉइन कर सकते हैं। औलख हरियाणा के रहने वाले हैं। हालांकि औलख ने BJP में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि वह यहां परफॉर्म करेंगे। वह सभी पार्टियों में शामिल हैं।


अश्वनी शर्मा बोले- युवा नाली में पड़ा

पंजाब में भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा- जब इस रैली की तैयारी के लिए पंजाब में घूम रहा था, उस समय बुजुर्गाों ने कहा था कि दो बातें गृहमंत्री से कह देना है। उन्होंने कहा है कि अगर आज पंजाब को बचा सकता है तो वह मोदी और अमित शाह हैं। पंजाब में आज गैंगस्टर राज है। कानून का राज खत्म है। जहां रैली कर रहे हैं। उसके पास ही जगराओं में AAP एमएलए के भतीजे का कत्ल किया जाता है। वल्टोहा में भी चर्चा हो रही है। मान नाम का ही मान है। इसने पंजाबियों के मान को केजरीवाल के आगे गिरवी रखा हुआ है। आज पंजाब के युवा जो अपने टैलेंट के लिए जाने जाते थे, वे आज नालियों में गिरे मिलते हैं। युवा नशे का शिकार है।

Bjps-Badlaav-Rally-In-Moga-Shah-Arrives-Wearing-A-Saffron-Turban-Tweets-Says-Aap-Da-Government-Has-Drowned-Punjab-In-Drugs



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं