September 10, 2026 02:13:36
भाजपा की मोगा रैली में बड़े बयान, शिअद से गठबंधन पर इंकार, अकेले चुनाव लड़ेंगे, शाह बोले- बीजेपी होती

भाजपा की मोगा रैली में बड़े बयान, शिअद से गठबंधन पर इंकार, अकेले चुनाव लड़ेंगे, शाह बोले- बीजेपी होती तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में न होता

Mar14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में 2027 का चुनावी बिगुल बजा दिया है। मोगा में बदलाव रैली में पहुंचे गृह मंत्री ने केसरी रंग की पगड़ी पहनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पगड़ी देश पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक है। शाह ने यह भी कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। शाह के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अकाली दल से गठबंधन के अभी कोई आसार नहीं हैं। शाह ने वादा किया कि BJP की सरकार बनी तो 2 साल में ही नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। शाह ने ये भी कहा कि पंजाब में कॉमेडी करने वाला सीएम नहीं बल्कि काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। शाह ने पंजाब CM भगवंत मान को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का ATM बताया। उन्होंने कहा कि अगर बंटवारे के वक्त भाजपा की सरकार होती तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में होता।

सुखबीर बादल ने फैसले का किया वेलकम

वहीं शाह के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा- मोस्ट वेलकम, हर पार्टी को अपने फैसले लेने का हक है। हम लोकसभा में भी अकेले लड़े थे। अकाली दल उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए पंजाब पहले है, हम यहां राज करने नहीं आते। पंजाब के लोगों की लड़ाई करने आते हैं। जो दिल्ली वाली पार्टियां हैं, वह यहां राज करने आती हैं। सुखबीर ने कहा कि इस बार पंजाब के लोग अकालियों को ही अकेले 100 सीटों पर जिताएंगे।

हम होते तो करतारपुर साहिब पंजाब में होता 

गृहमंत्री ने कहा- जो मेरे सिर पर जो पगड़ी दिख रही है, वह पूरे भारत पर गुरु घर के कर्ज का प्रतीक है। अमर बलिदानी गुरु तेग बहादुर जी हिंद की चादर कहे गए। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। मैं कहना चाहता हूं कि अगर गुरु तेग बहादुर न होते तो देश में कोई हिंदू बचा न होता। शाह ने कहा- 1984 के सिख दंगों के खिलाफ हमारी सरकार ने 350 केस दर्ज किए। कांग्रेस ने एक भी नेता जेल में नहीं डाला। हमने डाला। हर सिख दंगा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा हमारी सरकार ने दिया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जो सिख बचकर आए, उन्हें नागरिकता हमने दी। करतापुर कोरिडोर हमने बनाया। जब बंटवारा हुआ, हम उस समय होते तो करतारपुर साहिब को जाने न देते।

Bjp-Makes-Big-Statements-At-Moga-Rally-Denies-Alliance-With-Sad-Says-Will-Contest-Elections-Alone-Shah-Says-If-Bjp-Was-In-Power-Kartarpur-Sahib-Wouldn-t-Be-In-Pakistan



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026