पंजाब। मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट रविवार को संपन्न हो गई। इस मौके पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि समिट काफी अच्छी रही है। इन तीन दिनों में कौन-सी कंपनियां पंजाब में निवेश करने के लिए आगे आई हैं, इसका सारा ब्योरा कल दिया जाएगा, क्योंकि कल हमारी सरकार को चार साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे विरोधी कुर्सियों के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लिए अड़ते हैं। वहीं, उन्होंने ईरान और इजरायल जंग में बनी गैस की किल्लत पर बीजेपी को घेरा। सीएम ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री महीने में 15 दिन विदेश दौरों पर रहते हैं, लेकिन फिर भी इनके साथ कोई खड़ा नहीं होता है। इनके मित्र ने पहले नहीं बताया था कि लड़ाई होने वाली है। विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सीएम ने कहा कि कई कंपनियों ने निवेश का दम भरा है। एक नवंबर को पंजाब दिवस और आठ नवंबर को इस बार दिवाली है। हॉकी का एशिया कप भी शायद इस दौरान मोहाली में होगा। ऐसे में एक बार निवेश करने वाले उद्योगपतियों से इस तरह का प्रोग्राम रखकर मुलाकात करेंगे। उनके सुझाव सुनेंगे। जरूरत पड़ी तो पॉलिसी में भी बदलाव करेंगे।
फ्रेंड ने पहले लड़ाई बारे नहीं बताया था
सीएम ने कहा - पहले ही तय हो गया था कि जंग लग सकती है, तो पहले गैस स्टोरेज क्यों नहीं की। वह कहते हैं डोनाल्ड ट्रंप माई फ्रेंड, उससे पूछा नहीं था। जो भारत-पाकिस्तान की जंग बंद करवाने की बात करते थे, उसने बताया होगा कि हमने ईरान पर फैसला लेने वाले हैं। देश की विदेश नीति नहीं है। डे-टू-डे फैसले लेते हैं।
तो फिर डिक्टेटरशिप उभरती है
सीएम ने कहा - जो राहुल गांधी ने किताब दिखाई थी, उसमें क्या कहा था कि जब चीन के टैंक आए तो इन्होंने कहा था कि अपने हिसाब से फैसले लो। सीवरेज के ढक्कन बदलवाने के लिए अमित शाह के पास जाना पड़ता है। अगर इसी तरह पावर एक-दो हाथों में रखोगे तो डेमोक्रेसी की जगह डिक्टेटरशिप उभरती है।
The-Chief-Minister-Attacked-The-Prime-Minister-Over-The-Gas-Crisis-Asking-Didnt-Your-American-Friend-Tell-You-About-The-War-Beforehand-You-Wont-Contest-The-Kerala-And-Bengal-Elections