September 11, 2026 00:57:43
लुधियाना में शिअद की रैली, सुखबीर बादल बोले - पंजाब में गुंडाराज और अपराध का बोलबाला, केजरीवाल के हा

लुधियाना में शिअद की रैली, सुखबीर बादल बोले - पंजाब में गुंडाराज और अपराध का बोलबाला, केजरीवाल के हाथ में असली सत्ता

Mar18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के जगराओं में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की 'पंजाब बचाओ' रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पंजाब सरकार को 'पूरी तरह फेल' करार देते हुए कहा कि राज्य में 'गुंडाराज' है और असली सत्ता दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल के हाथ में है। यह रैली 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखी जा रही है। बादल ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब गैंगस्टरों के रहमोकरम पर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरेआम गोलियां चल रही हैं और धमकियां दी जा रही हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उनके अनुसार, व्यापारी और आम लोग भय के साये में जी रहे हैं।

तस्करों को छुड़वाने के लिए आते हैं आम आदमी पार्टी के नेताओं के फोन

नशे के मुद्दे पर शिअद अध्यक्ष ने कहा कि जब पुलिस किसी तस्कर को पकड़ती है, तो 'आप' नेताओं के फोन आ जाते हैं और तस्करों को छुड़वा लिया जाता है। उन्होंने सीधे आरोप लगाए कि 'आप' के नेता नशा तस्करों से हर महीने 10-20 लाख रुपये तक की वसूली कर रहे हैं। बादल ने सरकार को 'वसूली गैंग' बताया। अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए बादल ने कहा कि पंजाब के खजाने में जनता के लिए कुछ नहीं है, लेकिन केजरीवाल की हवाई यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये विज्ञापनों में झोंक दिए गए, जबकि गरीबों का कर्ज माफ करने की कोई नीयत नहीं है। दिल्ली बनाम पंजाब के मुद्दे हुए सुखबीर ने कहा कि दिल्ली से चलने वाली हर पार्टी, चाहे वह कांग्रेस हो, भाजपा हो या 'आप', पंजाब को सिर्फ लूटने आई है। उन्होंने इन पार्टियों को पंजाब का हितैषी नहीं, बल्कि दुश्मन बताया।

मान सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री, फाइलों पर अंगूठा लगाने तक सीमित

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए बादल ने कहा कि मान सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं। उनके अनुसार, असली फैसले दिल्ली में बैठे केजरीवाल ले रहे हैं और मान केवल फाइलों पर अंगूठा लगाने तक सीमित हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल को 'सुनहरा दौर' बताया। उन्होंने कहा कि उस समय सरकार गरीब, किसान और मजदूर के दरवाजे तक खड़ी थी, जो मौजूदा स्थिति से विपरीत है।


Sad-Rally-In-Ludhiana-Sukhbir-Badal-Said-Goondaraj-And-Crime-Are-Rampant-In-Punjab-Real-Power-Is-In-The-Hands-Of-Kejriwal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं