September 10, 2026 04:05:33
सीएम ने लुधियाना टाटा प्लांट का उद्घाटन किया, बोले- रेहड़ीवाला हो या टाटा, पंजाब में नहीं होता किसी

सीएम ने लुधियाना टाटा प्लांट का उद्घाटन किया, बोले- रेहड़ीवाला हो या टाटा, पंजाब में नहीं होता किसी को घाटा; हलवारा एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते से फ्लाइट बुकिंग

Mar20,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने टाटा स्टील के अत्याधुनिक इको फ्रेंडली ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि पंजाब की धरती पर चाहे कोई रेहड़ी लगाए, चाहे टाटा स्टील का प्लांट। यहां किसी को घाटा नहीं होता है। यह गुरुओं की धरती है। सीएम ने कहा कि पंजाब अब पहला ग्रीन स्टील बनाने वाला राज्य बन गया है। लोग जेब के अमीर बहुत हैं, लेकिन दिल के अमीर नहीं होते। जबकि जेब दिल के ऊपर होती है। लेकिन टाटा के चेयरपर्सन दोनों से अमीर हैं।

इससे पहले टाटा स्टील के चेयरमैन एनचंद्र शेखरन ने मंत्री संजीव अरोड़ा को बताया कि हलवारा से अगले हफ्ते से दिल्ली के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील ने प्लांट पर 3200 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं और इसमें 2500 से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। टाटा स्टील का देश में यह दूसरा रिसाइकिल बेस्ड ग्रीन स्टील प्लांट है। टाटा स्टील इस तरह की स्क्रैप आधारित तकनीक को भारत और विदेशों में भी बढ़ावा दे रही है। हरियाणा के रोहतक में स्क्रैप प्रोसेसिंग यूनिट और यूरोप में डिकार्बोनाइजेशन प्रोजेक्ट्स इसी दिशा में कदम हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार को भी इस प्लांट से सालाना 200 से 300 करोड़ रुपए का राजस्व अलग-अलग टैक्सों के माध्यम से मिलेगा। लुधियाना के हाइटेक वैली में करीब 115 एकड़ जमीन पर यह प्लांट स्थापित किया गया है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 0.75 मिलियन टन (MTPA) होगी। यहां मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए टीएमटी बार और अन्य स्टील उत्पाद तैयार किए जाएंगे।


युवाओं से नशे के टीके छुड़ाकर टिफिन पकड़ाना चाहता हूं

सीएम ने कहा कि टाटा ने युवाओं को नौकरी दी है, नहीं तो ये सभी वीजा सेंटरों में जाते। मैं पंजाब के युवाओं से नशे के टीके छुड़ाकर टिफिन पकड़ाना चाहता हूं। वो नशा छोड़कर काम करें। सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी के पास पैसा नहीं है, हम पैसे के दम पर जीत भी नहीं सकते। हमारे पास जो है, वो किसी के पास नहीं है। सीएम ने इसके संबंध में दादी की सुनाई कहानी बताई। मान ने कहा कि टाटा जो नौकरियां बांटता है। टाटा हमारा भाग्य विधाता बन गया है। तो हमें किस चीज की कमी है। सीएम ने कहा कि लोग जेब के अमीर बहुत हैं, लेकिन दिल के अमीर नहीं होते। जबकि जेब दिल के ऊपर होती है। टाटा के चेयरपर्सन जेब और दिल दोनों से अमीर हैं। पंजाब की धरती पर गुरबाणी गूंजती है। इस धरती पर सभी बीज उगते हैं, लेकिन नफरत का बीज नहीं उगता। मान ने कहा कि पिछले कुछ समय में पंजाब के हालात खराब हो गए थे। बच्चे ड्रग व बेराेजगारी के शिकार हो गए थे। पंजाब की सरकारें इंडस्ट्री फ्रेंडली नहीं थी। अब हम हैं तो इंडस्ट्री को पूरा सहयोग है तो फिर से इंडस्ट्री यहां आ रही है।

The-Chief-Minister-Inaugurated-The-Tata-Plant-In-Ludhiana-Saying-Rehriwala-Or-Tata-No-One-Incurs-Losses-In-Punjab-Flight-Bookings-At-Halwara-Airport-Begin-Next-Week



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026