डेस्क, लुधियाना
किचलू नगर एक बार फिर से इलीगल निर्माण को लेकर चर्चा में आया है। किचलू नगर की पुलिस चौकी के लगभग सामने मेन रोड पर पड़ती एक कोठी को तोड़कर इल्लीगल दुकानें निकालने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। आपको बता दे कि यह काम पिछले करीब 10 दिनों से बंद था और नगर निगम डी जोन की बिल्डिंग ब्रांच की ओर से इस काम को रुकवाया गया था, लेकिन अब फिर से यह काम मिलीभगत से शुरू कर दिया गया है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की और से ये प्लॉट रिहायशी अलॉटमेंट के तौर पर अलॉट किया गया था और पिछले करीब 40 से साल से अधिक समय से यहां पर कोठी बनी हुई थी। लेकिन अब इस कोठी में तोड़फोड़ कर इसमें चार से पांच दुकानें निकालने की कोशिश की जा रही है। पिछले 2 दिन से यहां पर इलीगल निर्माण को खड़ा करने के लिए पिलर डालने का काम जारी है। बताया यह भी जा रहा है कि शनिवार व रविवार की सरकारी छुट्टी के चलते यह काम दोबारा से शुरू किया गया है। यह पूरा मामला फिर से नगर निगम एमटीपी विजय कुमार के पास पहुंच गया है और उनकी ओर से आश्वासन दिया गया है कि इस काम को बंद कर मौके पर इलीगल निर्माण को गिराया जाएगा।
The-Work-Of-Removing-Illegal-Shops-From-Kothi-In-Kitchlu-Nagar-Has-Resumed-Mc-Will-Take-Action
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)