September 10, 2026 04:00:36
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में लगाई डेवलपमेंट वर्क के उदघाटनों का झड़ी, सग्गू चौक से हंबड़

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में लगाई डेवलपमेंट वर्क के उदघाटनों का झड़ी, सग्गू चौक से हंबड़ा रोड़ और ओल्ड जीटी रोड़ के नवीनीकरण का रखा नींव पत्थर

Mar26,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

रामनवमी के दिन पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री और लुधियाना वेस्ट हलके से विधायक संजीव अरोड़ा की ओर से आज शहर में डेवलपमेंट वर्क के उदघाटनों की झडी लगा दी। ये दोनों ही डेवलपमेंट शहर की अहम सड़कों के नवीनीकरण से संबंधित थे और लंबे समय से आम पब्लिक इन टूटी हुई सड़कों के नवीनीकरण का इंतजार भी कर रखी थी। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज सुबह सबसे पहले वार्ड नंबर 94 और 87 को लगती ओल्ड जीटी रोड का के नवीनीकरण का उद्घाटन का नींव पत्थर रखा गया।सड़क के नवीनीकरण का उद्घाटन करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान की यत्नों के चलते पंजाब में वर्ल्ड क्लास सड़कें बनाने के काम शुरू हो चुका है और अब अगले दो महीने लगातार सड़कों व गलियों के उदघाटनों में गति लाई जाएगी। इस अवसर पर लुधियाना नार्थ हलके के विधायक मदनलाल बग्गा, मेयर इंद्रजीत कौर, नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर व अन्य मौजूद थे।

 वहीं आज दोपहर बाद संजीव अरोड़ा की ओर से सग्गू चौक से हंबड़ां रोड तक लंबे समय से टूटी हुई सड़क के नवीनीकरण का नींव पत्थर रखा गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर करीब 152.59 लाख का खर्चा आएगा। उन्होंने कहा कि पहले बरसात और फिर उसके बाद सर्दियों के चलते इस सड़क के निर्माण में विलंब पेश आया हैं, लेकिन अब अगले दो महीने के भीतर इस वर्क को कंप्लीट कर लिया जाएगा। ये काम एनकेसी कंपनी को अलॉट किया गया है। इस अवसर पर मेयर इंद्रजीत कौर, नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल गुप्ता, पार्षद तनवीर धालीवाल पार्षद इंदु  मुनीश शाह, सिम्मी पाशान, राजू कनोजिया व अन्य मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में लगाई डेवलपमेंट वर्क के उदघाटनों का झड़ी, सग्गू चौक से हंबड़

Cabinet-Minister-Sanjeev-Arora-Inaugurated-A-Flurry-Of-Development-Works-In-Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026