डेस्क, चंडीगढ़
भाजपा में शामिल हुए एचएस फुल्का, तरुण चुग ने करवाया चंडीगढ़ में ज्वाइन एडवोकेट एचएस फुल्का भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की की ओर से उन्हें भाजपा में ज्वाइन करवाया गया । इस अवसर पर उनके साथ हरदीप पूरी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ प्रदेश कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा मौजूद रहे आपको बता दे की एडवोकेट एचएस फुल्का पंजाब में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं और वे लुधियाना से सांसद और दाखा विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। फुल्का ने 2014 में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करते हुए अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और उसके बाद साल 2019 में उन्होंने आम आदमी पार्टी को बाय-बाय कर दी थी।
Hs-Phoolka-Joins-Bjp-Tarun-Chugh-Gets-Him-To-Join-In-Chandigarh