September 10, 2026 06:43:09
एडवोकेट एचएस फूलका ने Bjp जॉइन की, आप पार्टी के पंजाब में विस्तार में निभाई थी अहम भूमिका, बोले- Aap

एडवोकेट एचएस फूलका ने Bjp जॉइन की, आप पार्टी के पंजाब में विस्तार में निभाई थी अहम भूमिका, बोले- Aap के दांत दिखाने के और, खाने के और

Apr1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका बुधवार को BJP में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी जॉइन की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।  दौरान फूलका ने AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान पार्टी से जुड़े। लेकिन बाद में निराश होकर अलग हो गए। पंजाब में कानून व्यवस्था खराब है। गैंगस्टरवाद, फिरौती कॉल और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। आगे आने वाली सरकार BJP की बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं, CM भगवंत मान ने फूलका के BJP जॉइन करने पर कहा कि उनको मुबारक, मेरे पुराने साथी रहे हैं। मैं पार्लियामेंट में था, वह विधानसभा में थे। उन्होंने नेता विपक्ष (LOP) से भी इस्तीफा दे दिया था। दाखा विधानसभा से भी रिजाइन कर दिया था। अगर लोगों ने कोई बंदा चुना और वह बीच में छोड़ जाए, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। मैंने तो आज तक ऐसे व्यक्ति को दोबारा जीतते हुए नहीं देखा।


आप के दांत दिखाने के और, खाने के और

उन्होंने कहा कि बीजेपी की लीगल टीम को हेड करता था बिना किसी फीस लिए। मैंने इलेक्शन से रिजाइन किया। 2003 से 2013 तक बीजेपी की लीगल टीम को हेड किया। साल 2014 में गलती हुई। सोचा था कि देश बदलने पार्टी आई। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लोग तंग थे। अन्ना आंदोलन के समय इस पार्टी (AAP) से जुड़ गया। लेकिन थोड़े समय बाद पता चला कि इस पार्टी के दांत दिखाने के और खाने के और हैं। 2017 में विपक्ष का नेता बना।

सज्जन कुमार केस के लिए छोड़ी राजनीति

फूलका ने कहा कि सज्जन कुमार का केस फाइनल हियरिंग पर आ गया था। उस समय बार काउंसिल ने कहा कि आपके पास राजनीतिक पद है। आप हियरिंग नहीं कर सकते है। यह केस मेरे लिए अहम था। इसलिए मैंने न केवल विपक्ष का पद छोड़ा। बल्कि राजनीति छोड़ी। नतीजा यह हुआ है कि सज्जन कुमार आठ साल से जेल में है

Advocate-Hs-Phoolka-Joined-The-Bjp-He-Played-A-Key-Role-In-The-Expansion-Of-The-Aap-In-Punjab-He-Said-Aap-Has-One-Thing-For-Showing-Its-Teeth-And-Another-For-Eating



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं