यशपाल शर्मा, जालंधर
लवली यूनिवर्सिटी के कुलपति और सांसद डॉक्टर अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी लवली यूनिवर्सिटी के कुलपति और आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल और उनके भाईयों के विभिन्न रिहायशी और व्यापारिक ठिकानों पर ईडी की ओर से आज सुबह से छापामारी जारी है। यह कार्रवाई आज सुबह 9:00 बजे से शुरू की गई है। सुबह से ही अशोक मित्तल के निवास और लवली यूनिवर्सिटी में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की टीमें दाखिल हो गई थी । आपको बता दें कि अशोक मित्तल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश दौरे पर भी जाकर आए थे और डेढ़ सप्ताह पहले ही आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा उप नेता पद से हटा कर अशोक मित्तल को इस पद पर बिठाया गया है। बताया जाता है कि ये कार्रवाई दिल्ली से आई ईडी टीम की ओर से लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा और जालंधर में की जा रही है । लवली यूनिवर्सिटी के अलावा यह कार्रवाई लवली स्वीटस, लवली ऑटोज, लवली डिस्टेंस एजुकेशन पर भी जारी है। इस कार्रवाई में अशोक मित्तल के भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के ठिकाने भी शामिल है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत की जा रही है।
Ed-Raids-Premises-Of-Lovely-University-Vice-Chancellor-And-Mp-Ashok-Mittal