September 10, 2026 04:04:59
पंजाब चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की मीटिंग:मई से फील्ड में एक्टिव होंगे नेता, जीतने वाले कैंड

पंजाब चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की मीटिंग:मई से फील्ड में एक्टिव होंगे नेता, जीतने वाले कैंडिडेट को ही मिलेगा टिकट

Apr17,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में मीटिंग का दौर शुरू हुआ है। मीटिंग की प्रधानगी पंजाब प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की। मीटिंग में सारे CWC के मेंबर मौजूद थे। जिसमें अब तय किया गया कि आने वाले दिनों में हमें कैसे काम करना है। इस मौके पर भूपेश बघेल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सीटों के लिए सर्वे से लेकर सारी चीजें देखी जाएंगी। जीतने वाले को ही टिकट दी जाएगी। भूपेश बघेल ने बीजेपी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में कोई लीडर नहीं है, जबकि आम आदमी पार्टी में विक्रम-बेताल वाली हालत है। भगवंत मान बिक्रम हैं और बाकी दिल्ली वाले उस पर लदे हुए हैं। केजरीवाल से सिसोदिया तक सब लदे पड़े हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारे चार साल से कांग्रेस प्रधान हैं, जबकि एलओपी व अन्य नेता हैं। बघेल ने बताया कि लगातार दो दिन मीटिंगों का दौर चला है। सारी स्ट्रेटजी बनाई गई है। क्योंकि अब पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने वाले हैं। इसके बाद पंजाब की बारी है। ऐसे में आगे चलकर क्या करना है, इसी चीज को लेकर सारी स्ट्रेटजी बनाई गई। 21 से लेकर 30 अप्रैल तक मीटिंगों का दौर शुरू हो जाएगा। इसमें खरगे साहिब भी जाएंगे। राहुल भी शामिल होंगे। मई से हम फील्ड में मीटिंग करेंगे। जिला प्रधान के लिए ऑब्जर्वर भेजे गए।

सर्वे से जानेंगे लोगों का मूड

उम्मीदवार के सर्वे को लेकर बघेल ने कहा कि कुछ स्थापित नेता हैं, जोकि A कैटेगरी में आते हैं MLA हैं। जो मजबूत साथी हैं, वे लोग आएंगे। जनता के बीच जिले का मूड देखा जाएगा। हम सर्वे भी करेंगे, जिसके माध्यम से कैंडिडेट जाना जाएगा। आम आदमी पार्टी और बीजेपी से जुड़े सवाल में उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई लीडर नहीं है। आम आदमी पार्टी में विक्रम और बाकी दिल्ली वाले नेता वेताल हैं। वे भगवंत मान के ऊपर लदे हुए हैं। केजरीवाल से लेकर सिसोदिया तक। अभी एक उतरा है, क्या नाम चड्ढा है। स्थिति काफी खराब है। यहां चार बार राजा प्रधान हैं। एलओपी चरणजीत सिंह हैं। यहां लीडरशिप का अभाव नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी बिना सीएम चेहरे के उतरेगी।

ऊंट को पहाड़ के नीचे लाना चाहती है

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड हुई। इस सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि देखिए, इनके बीच अंडर टेबल डीलिंग नहीं हो पाई है, उस कारण से यह हुआ है। सेंट्रल गवर्नमेंट उस ऊंट को पहाड़ के नीचे लाना चाहती है। यह है तो दोनों एक ही हैं। जैसे कैप्टन साहिब थोड़ा सा इधर-उधर हुए तो उनके यहां नोटिस भेज दिया। उन्होंने कहा कि कहीं नहीं जा रहे हैं। समझ गए हैं। महाराजा पटियाला ऑपरेशन में हो रहा है। पता चला कि कांग्रेस की तारीफ कर दी, फिर नोटिस भेज दिया है। आम आदमी पार्टी व बीजेपी अंडर द टेबल डीलिंग कर रही हैं।

Congress-Meeting-In-Delhi-Regarding-Punjab-Elections-Leaders-Will-Be-Active-In-The-Field-From-May-Only-Winning-Candidates-Will-Get-Tickets



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026