September 10, 2026 01:07:01
बागी सात सांसदों का पंजाब में विरोध शुरु, सड़कों पर फूंके जा रहे पुतले, गद्दार कह पुकार रहे लीडर

बागी सात सांसदों का पंजाब में विरोध शुरु, सड़कों पर फूंके जा रहे पुतले, गद्दार कह पुकार रहे लीडर

Apr26,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाबभर में इसका विरोध शुरु हो गया है। सड़कों पर सातों नेताओं के पुतले फूंके जा रहे हैं। वहीं लीडरों द्वारा उन्हें गद्दार का टैग दिया गया है। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर गद्दार सांसद के नारे लगते रहे। यहां तक सोशल मीडिया पर भी इन सातों के नाम लेकर पोस्ट वायरल होती रही। वहीं लुधियाना में विधायक अशोक पराशर पप्पी ने आज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों (MPs) के विरोध में विधायक पप्पी ने शहर के बीचों-बीच जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान विधायक पप्पी और उनके समर्थकों ने उन सांसदों के पुतलों को आग लगाई, जिन्होंने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इन पुतलों पर सभी सांसदों की तस्वीरें लगाई गई थीं। समर्थकों ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने जनादेश और पंजाब की मिट्टी के साथ गद्दारी की है। विधायक अशोक पराशर पप्पी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं के नाम लेकर उन्हें गद्दार कहा और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पंजाब की मिट्टी के गद्दार मुर्दाबाद राघव चड्ढा मुर्दाबाद और बीजेपी सरकार मुर्दाबाद ,ए की होया चड्ढा मोया के नारे लगाए गए। विधायक पप्पी ने कहा कि जो लोग अपनी स्वार्थ की राजनीति के लिए पार्टियां बदल रहे हैं। इन लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने इस प्रदर्शन को गद्दारों के खिलाफ पंजाब की आवाज' बताया। वहीं विधायक कुलवंत सिहं सिद्धू और राजिंद्रपाल कौर छीना ने भी इसका विरोध किया।

Protests-Erupt-In-Punjab-Against-Seven-Rebel-Mps-With-Effigies-Being-Burned-On-The-Streets-And-Leaders-Calling-Them-Traitors

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026