September 10, 2026 05:18:15
जालंधर में आप Mla रमन अरोड़ा को मिली सिक्योरिटी, भ्रष्टाचार केस में फंसने पर ली थी सुरक्षा; सुरक्षाक

जालंधर में आप Mla रमन अरोड़ा को मिली सिक्योरिटी, भ्रष्टाचार केस में फंसने पर ली थी सुरक्षा; सुरक्षाकर्मी और पॉयलट जिप्सी दी गई

May1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर सेंट्रल की राजनीति में एक बार फिर हलचल होती दिख रही है। पता चला है कि जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को फिर से पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा कर्मचारी मुहैया करवा दिए गए हैं। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा के घर गनमैन देखे गए हैं। अरोड़ा को करप्शन के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। विधायक रमन अरोड़ा ने फोन पर इसकी पुष्टि की है। बता दें कि कुछ माह पहले रमन अरोड़ा के सुरक्षा कर्मी व अन्य सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी। लेबर डे पर 1 मई के विशेष विधानसभा सेशन में विधायक रमन अरोड़ा आज शामिल भी हुए थे। इसी दौरान विधायक रमन अरोड़ा के घर सुरक्षाकर्मी और पॉयलट जिप्सी पहुंची। इस संबंधी संपर्क करने पर विधायक रमन अरोड़ा ने सुरक्षा वापस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ में सैशन में शामिल होकर वापस जालंधर लौट रहे हैं। उन्हें भी पता चला है कि उनके घर पॉयलट जिप्सी और 4 सुरक्षाकर्मी पहुंचे हैं। दोबारा हुए इस फेरबदल संबंधी पूछे जाने पर रमन अरोड़ा ने कहा कि ये सब बालाजी का आर्शीवाद है।


आप ने नाराज चल रहे एमएलए को खुश किया

आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट से पहले और विधायकों की टूट को रोकने के लिए नाराज चल रहे एमएलए को खुश किया है। इससे पहले जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है। बता दें कि एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई 2025 को पकड़ा था, जबकि विधायक को पिछले साल 23 मई को उनके अशोक नगर घर से गिरफ्तार किया था। अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया था।

Aap-Mla-Raman-Arora-Receives-Security-In-Jalandhar-After-Being-Implicated-In-A-Corruption-Case-Security-Personnel-And-A-Pilot-Gypsy-Are-Provided



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026