September 10, 2026 23:57:53
आख़िर बाग़ी सांसदों को याद आया पंजाब, सांसद साहनी बोले-पंजाब में गवर्नेंस नाम की चीज नहीं, 85 जगह इल

आख़िर बाग़ी सांसदों को याद आया पंजाब, सांसद साहनी बोले-पंजाब में गवर्नेंस नाम की चीज नहीं, 85 जगह इलीगल माइनिंग, Pm की योजनाएं लागू नहीं

May2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। आम आदमी पार्टी से बागी हुए सासदों को आखिर पंजाब की याद आ गई। लोगों में चर्चा है की अब उन्हें याद आने के साथ साथ पंजाब की फ़िकर भी होगी। अपने भाषण में भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब सरकार को पूरी तरह से फेल बता दिया। साहनी ने तो यहां तक कह दिया कि पंजाब में गवर्नेंस नाम की चीज नहीं है और सरकार कुछ नहीं कर रही। साहनी ने चंडीगढ़ में भाजपा के मॉक सेशन में ये बातें कही। इलीगल माइनिंग पर नकेल कसने में सरकार नाकाम है। NGT के साथ मैंने खुद 85 जगहों पर इलीगल मानिंग की लोकेशन सरकार को भेजी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र सरकार की जिन योजनाओं में PM लिखा है वो राज्य में लागू नहीं हो रही। ऐसी 62 योजनाएं हैं जिन्हें पंजाब सरकार ने लागू नहीं किया और पंजाब के लोगों को लाभ लेने से रोका है। नशे के मुद्दे पर साहनी ने कहा कि 1600 युवाओं की मौत हो गई और सरकार कुछ नहीं कर रही। वहीं दूसरी तरफ शराब को नशा न मानने वालों को साहनी ने मूर्ख तक कह दिया। साहनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता संविधान की दुआएं और राज्यों के अधिकारों की बात करते हैं और कहते हैं कि केंद्र उन्हें फंड नहीं दे रहा। साहनी ने कहा कि कोऑपरेटिव फेडरलिज्म का मतलब यह नहीं है कि सुबह उठकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गाली दो। केंद्र की योजनाओं को लागू करो और उनसे फंड्स लो।


VB-G RAM G लागू नहीं की: साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को बदलकर VB-G RAM G कानून बनाया। यह नया कानून पूरी तरह से मजदूरों के पक्ष में था लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने इसे लागू नहीं किया। सरकार मजदूरों के नाम पर विधानसभा में स्पेशल सेशन करवा रही है लेकिन मजदूरों को उनका हक नहीं दिया। साहनी ने पंजाब में डिप्टी सीएम दलित बनाए जाने की वकालत की।


लोकपाल को भूल ही गई आप: साहनी ने कहा कि अन्ना आंदोलन का जो मुख्य आधार था जिसके नाम पर पार्टी बनी। आम आदमी पार्टी लोकपाल के मुद्दे को पूरी तरह से भूल चुकी है। पंजाब में 1996 में लोकपाल बना था लेकिन उसे सशक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने कुछ नहीं किया।


अवैध खनन पर बताते रहे पर नहीं की कार्रवाई: साहनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा था कि माइनिंग से 20 हजार करोड़ रुपए की इनकम स्टेट को होगी। जबकि स्टेट को सिर्फ 288 करोड़ रुपए ही मिले जो कि टारगेट का लगभग एक प्रतिशत ही है। साहनी ने बताया कि उन्होंने एनजीटी के साथ अवैध खनन की 85 लोकेशन सरकार को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब भी वहां पर माइनिंग चल रही है।


पंजाब का खजाना कर दिया खाली: विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि पंजाब पर 4.57 लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है। सरकार ने खजानाखाली कर दिया और अब इनके तीन चार महीने बचे हैं। उसके बाद क्या होगा किसी को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दिल से पंजाब का दर्द जानता हूं।


जमीन अधिग्रणह पॉलिसी लाने से रोका था: साहनी ने कहा कि वो पंजाब में खेती विविधता की बात कर रहे थे और उधर सरकार 65 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहण की पॉलिसी ला रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय भी सरकार को रोका था। साहनी ने कहा कि पंजाब में प्रति व्यक्ति आय कम हो रही है ऐसे में लोग प्रॉपर्टी पर कौन इंवेस्ट करेगा। दूसरा खेती वाली जमीन को इतने बड़े स्तर पर अधिग्रहित न किया जाए इससे किसान प्रभावित होंगे। सरकार को आखिरी में यह पॉलिसी वापस लेनी पड़ी।

शराब भी नशा ही है गलत फहमी में न रहें: साहनी ने कहा कि लोग कहते हैं कि शराब नशा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो ऐसा कह रहे हैं समझ लो वो लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं और ऐसा कहने वाले मूर्ख हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सूबे में नशा रोकने में विफल है। उन्होंने कहा कि सूबे में 1600 नौजवान नशे के कारण अपनी जान खो चुके हैं।

Rebel-Mps-Finally-Remembered-Punjab-Mp-Sahni-Said-Governance-Is-Nonexistent-In-Punjab-Illegal-Mining-Is-Rampant-In-85-Locations-And-The-Pms-Schemes-Are-Not-Being-Implemented



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं