September 10, 2026 02:12:11
एफआइआर की चर्चा के बाद पहली बार सामने आए सांसज पाठत, बोले- मुझे अब तक कॉपी नहीं मिली, जानकारी मिलने

एफआइआर की चर्चा के बाद पहली बार सामने आए सांसज पाठत, बोले- मुझे अब तक कॉपी नहीं मिली, जानकारी मिलने पर दूंगा जवाब

May3,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। यह केस भ्रष्टाचार और महिला के शोषण से जुड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि पाठक पर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इस पर संदीप पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- ऐसी खबरें चल रही हैं, लेकिन मुझे इस तरह की किसी FIR की जानकारी नहीं है। मुझे जब इनकी जानकारी दी जाएगी, तब मैं कोई जवाब दे पाऊंगा। इधर, पंजाब सीएम भगवंत मान से पहले भाजपा सांसद राघव चड्ढा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मुलाकात में पंजाब सरकार पर सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग, राजनीतिक बदले की भावना और हाल ही में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों के खिलाफ टारगेटेड कार्रवाई का मुद्दा उठाएंगे।जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने 5 मई को सुबह 10:40 बजे राघव चड्ढा और 3 अन्य सांसदों को मिलने का समय दिया है। इसी दिन CM भगवंत मान को भी राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मिला है।

मुझे कोई जानकारी नहीं: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा- कल से टीवी चैनलों पर चल रहा है कि पंजाब में मेरे खिलाफ दो FIR दर्ज हुई हैं। मुझे अब तक इन FIR को लेकर कोई औपचारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है। मैं कल से FIR की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहा हूं ताकि उसका जवाब दे सकूं। अभी तक मुझे FIR के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मैं सिद्धांतों की राजनीति करता हूं: उन्होंने कहा- अगर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर FIR दर्ज की गई है तो पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही मैं इसका जवाब दे पाऊंगा। जो लोग मुझे जानते हैं, जिन्होंने मेरे साथ काम किया है, चाहे वे वॉलंटियर्स हों या नेता, वे जानते हैं कि मैं सिद्धांतों और नैतिकता के आधार पर राजनीति करता हूं। जब तक मैं AAP में था, तब भी सिद्धांतों के साथ काम किया। आज मैं BJP में हूं और आगे भी उसी तरीके से काम करूंगा।

मैं राजनीतिक धर्म नहीं तोड़ता: सांसद ने कहा- राजनीति में सफलता या असफलता मेरे लिए मायने नहीं रखती। मेरे लिए जरूरी है कि मैं अपना राजनीतिक धर्म न तोड़ूं। मैंने AAP किसी निजी कारण से नहीं छोड़ी, बल्कि विचारधारा और काम करने के तरीके को लेकर लंबे समय से मतभेद थे।

Mp-Pathak-Appeared-For-The-First-Time-After-The-Fir-Was-Discussed-Saying-I-Have-Not-Received-A-Copy-Yet-I-Will-Respond-When-I-Get-The-Information



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026